⚜️️🔱ब्रह्म ही वस्तु है और सब अवस्तु⚜️️🔱
"श्री रामकृष्ण तथा जीवनमुक्ति की यात्रा "
[Sri Ramakrishna and Journey towards Jivanmukti]
[Bhakta Sammelan || Speech by Swami Shuddhidananda.
Ramakrishna Mission, New Delhi
एक भक्त - विलायत के आदमी 'कर्म करो - कर्म करो' कहा करते हैं, तो क्या कर्म जीवन का उद्देश्य नहीं है ?
[একজন ভক্ত — বিলেতের লোকেরা কেবল “কর্ম কর” করে। কর্ম তবে জীবনের উদ্দেশ্য নয়?
A DEVOTEE: "The English people always exhort us to be active. Isn't action the aim of life then?"
श्रीरामकृष्ण - जीवन का उद्देश्य है ईश्वर-लाभ । कर्म तो आदिकाण्ड है (चित्त-शुद्धि का उपाय है) है, वह जीवन का उद्देश्य नहीं हो सकता । निष्काम कर्म ('Be and Make' भी ) एक उपाय हो सकता है, परन्तु वह भी उद्देश्य नहीं हैं ।
[শ্রীরামকৃষ্ণ — জীবনের উদ্দেশ্য ঈশ্বরলাভ। কর্ম তো আদিকাণ্ড; জীবনের উদ্দেশ্য হতে পারে না। তবে নিষ্কামকর্ম একটি উপায়, — উদ্দেশ্য নয়।
MASTER: "The aim of life is the attainment of God. Work is only a preliminary step; it can never be the end. Even unselfish work is only a means; it is not the end.
"शम्भू कहता था, अब ऐसा आशीर्वाद दीजिये कि जो रुपये हैं, उनका सदव्यय कर सकूँ । अस्पताल, दवाखाना, रास्ताघाट, कुआँ इनके तैयार करने में लग जाय । मैंने कहा, यह सब काम अनासक्त होकर कर सको तो अच्छा है, परन्तु है यह बड़ा कठिन । और चाहे जो हो, कम से कम इतना याद रहे कि तुम्हारे मनुष्य-जीवन का उद्देश्य है ईश्वर-लाभ - अस्पताल और दवाखाना बनाना नहीं ।
[“শম্ভু বললে, এখন এই আশীর্বাদ করুন যে, টাকা আছে, সেগুলি সদ্ব্যয়ে যায়, — হাসপাতাল, ডিস্পেনসারি করা, রাস্তা-ঘাট করা, কুয়ো করা এই সবে। আমি বললাম, এ-সব কর্ম অনাসক্ত হয়ে করতে পারলে ভাল, কিন্তু তা বড় কঠিন। আর যাই হোক এটি যেন মনে থাকে যে, তোমার মানবজন্মের উদ্দেশ্য ঈশ্বরলাভ। হাসপাতাল, ডিস্পেনসারি করা নয়!
"Sambhu Mallick once said to me, 'Please bless me, sir, that I may spend all my money for good purposes, such as building hospitals and dispensaries, making roads, and digging wells.' I said to him: 'It will be good if you can do these things in a spirit of detachment. But that is very difficult. Whatever you may do, you must always remember that the aim of this life of yours is the attainment of God and not the building of hospitals and dispensaries.
सोचो कि ईश्वर तुम्हारे सामने आये, आकर तुमसे कहा, कोई वर माँगो । तो क्या तुम उनसे कहोगे, मेरे लिए कुछ अस्पताल और दवाखाने बनवा दो या यह कहोगे, 'हे भगवन्, तुम्हारे पादपद्मों में मेरी शुद्धा भक्ति हो - मैं तुम्हें सब समय देख सकूँ ।'
[ মনে কর ঈশ্বর তোমার সামনে এলেন; এসে বললেন, তুমি বর লও। তাহলে তুমি কি বলবে, আমায় কতকগুলো হাসপাতাল, ডিস্পেনসারি করে দাও, না বলবে — হে ভগবান, তোমার পাদপদ্মে যেন শুদ্ধাভক্তি হয়, আর যেন তোমাকে আমি সর্বদা দেখতে পাই।
Suppose God appeared before you and said to you, "Accept a boon from Me." Would you then ask Him, "O God, build me some hospitals and dispensaries"? Or would you not rather pray to Him: "O God, may I have pure love at Your Lotus Feet! May I have Your uninterrupted vision!"?
अस्पताल, दवाखाना ये सब अनित्य वस्तुएँ हैं । एकमात्र ईश्वर वस्तु है, और सब अवस्तु । उन्हें प्राप्त कर लेने पर जान पड़ता है, कर्ता वे ही हैं, हम लोग अकर्ता हैं । तो फिर क्यों उन्हें छोड़कर इतने काम इकट्ठे कर हम अपनी जान दें? उन्हें पा लेने पर उनकी इच्छा से कितने ही अस्पताल और दवाखाने हो जायँगे।
Hospitals, dispensaries, and all such things are unreal. God alone is real and all else unreal. Furthermore, after realizing God one feels that He alone is the Doer and we are but His instruments. Then why should we forget Him and destroy ourselves by being involved in too many activities? After realizing Him, one may, through His grace, become His instrument in building many hospitals and dispensaries.'
[ হাসপাতাল, ডিস্পেনসারি — এ-সব অনিত্য বস্তু। ঈশ্বরই বস্তু আর সব অবস্তু। তাঁকে লাভ হলে আবার বোধ হয়, তিনিই কর্তা আমরা অকর্তা। তবে কেন তাঁকে ছেড়ে নানা কাজ বাড়িয়ে মরি? তাঁকে লাভ হলে তাঁর ইচ্ছায় অনেক হাসপাতাল, ডিস্পেনসারি হতে পারে
"इसीलिए कहता हूँ, कर्म तो आदिकाण्ड है, कर्म जीवन का उद्देश्य नहीं, साधना करके और भी आगे बढ़ जाओ । साधना करते हुए जब और आगे बढ़ जाओगे, तब अन्त में समझोगे, ईश्वर ही एकमात्र वस्तु है, और सब अवस्तु, ईश्वरलाभ ही जीवन का उद्देश्य है ।
"Therefore I say again that work is only the first step. It can never be the goal of life. Devote yourself to spiritual practice and go forward. Through practice you will advance more and more in the path of God. At last you will come to know that God alone is real and all else is illusory, and that the goal of life is the attainment of God.]
[তাই বলছি, কর্ম আদিকাণ্ড। কর্ম জীবনের উদ্দেশ্য নয়। সাধন করে আরও এগিয়ে পড়। সাধন করতে করতে আরও এগিয়ে পড়লে শেষে জানতে পারবে যে ঈশ্বরই বস্তু, আর সব অবস্তু, ঈশ্বরলাভই জীবনের উদ্দেশ্য।
एक लकड़हारा जंगल में लकड़ी काटने गया था । एकाएक किसी ब्रह्मचारी (नेता,जीवनमुक्त शिक्षक) से उसकी भेंट हो गयी । ब्रह्मचारी ने कहा, 'सुनो जी, आगे बढ़ो '। लकड़हारा घर लौटकर सोचने लगा, ब्रह्मचारी ने आगे बढ़ने के लिए क्यों कहा ?
“इसी तरह कुछ दिन बीत गये । एक दिन वह बैठा हुआ था, एकाएक ब्रह्मचारी की बात याद आ गयी । तब उसने मन ही मन कहा, मैं आज और भी आगे बढ़ जाऊँगा । वन में और भी आगे चलकर उसने देखा, चन्दन के हजारों पेड़ थे । तब मारे आनन्द के लोटपोट हो गया । चन्दन की लकड़ी उस दिन घर ले आया । बाजार में बेचकर (वीरप्पन?) खूब धनी हो गया ।
Once upon a time a wood-cutter went into a forest to chop wood. There suddenly he met a brahmachari. The holy man said to him, 'My good man, go forward.' On returning home the wood-cutter asked himself, 'Why did the brahmachari tell me to go forward?' Some time passed. One day he remembered the brahmachari's words. He said to himself, 'Today I shall go deeper into the forest.' Going deep into the forest, he discovered innumerable sandal-wood trees. He was very happy and returned with cart-loads of sandal-wood.(वीरप्पन) He sold them in the market and became very rich.
[“একজন কাঠুরে বনে কাঠ কাটতে গিছিল। হঠাৎ এক ব্রহ্মচারীর সঙ্গে দেখা হল। ব্রহ্মচারী বললেন, ‘ওহে, এগিয়ে পড়ো।’ কাঠুরে বাড়িতে ফিরে এসে ভাবতে লাগল ব্রহ্মচারী এগিয়ে যেতে বললেন কেন?"“এইরকমে কিছুদিন যায়। একদিন সে বসে আছে, এমন সময় এই ব্রহ্মচারীর কথাগুলি মনে পড়ল। তখন সে মনে মনে বললে, আজ আমি আরও এগিয়ে যাব। বনে গিয়ে আরও এগিয়ে দেখে যে, অসংখ্য চন্দনের গাছ। তখন আনন্দে গাড়ি গাড়ি চন্দনের কাঠ নিয়ে এল, আর বাজারে বেচে খুব বড়মানুষ হয়ে গেল।
"कुछ दिनों बाद उसे फिर से ब्रह्मचारी के आगे बढ़ने के उपदेश की याद हो आई। वह जंगल में और भीतर गया तो उसने नदी के किनारे एक चांदी की खदान देखी ! यह बात उसने सपनों में भी नहीं सोची थी। तब वह खदान से चाँदी निकाल-निकाल कर बाजार में बेचने लगा; इससे वह इतना अधिक दौलतमन्द (आण्डिल wealthy) हो गया कि उसे खुद पता नहीं था ,उसके पास सचमुच कितना धन है !!"
"A few days later he again remembered the words of the holy man to go forward. He went deeper into the forest and discovered a silver-mine near a river. This was even beyond his dreams. He dug out silver from the mine and sold it in the market. He got so much money that he didn't even know how much he had.
[“এইরকমে কিছুদিন যায়। আর-একদিন মনে পড়ল ব্রহ্মচারী বলেছেন, ‘এগিয়ে পড়।’ তখন আবার বনে গিয়ে এগিয়ে দেখে নদীর ধারে রূপোর খনি। এ-কথা সে স্বপ্নেও ভাবে নাই। তখন খনি থেকে কেবল রূপো নিয়ে গিয়ে বিক্রি করতে লাগল। এত টাকা হল যে আণ্ডিল হয়ে গেল।
🔱🙏सुनो भाई, और आगे बढ़ जाओ और 'देश-काल-निमित्त' को भी पार कर जाओ!🔱🙏
"कुछ दिन और बीत गए। एक दिन बैठे -बैठे उसने सोचा कि ब्रह्मचारी जी ने तो मुझे चाँदी की खदान पर ही पहुँच कर रुक जाने की सीख तो नहीं दी थी ? उन्होंने तो मुझे और आगे बढ़ने के लिए कहा था!" इस बार वह नदी के भी उस पार चला गया , वहाँ जाकर देखा तो एक सोने की खान मिली। फिर उसने कहा: 'आह, देखो! इसलिए ब्रह्मचारी जी मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा था।'
"A few more days passed. One day he thought: The brahmachari didn't ask me to stop at the silver-mine; he told me to go forward.' This time he went to the other side of the river and found a gold-mine. Then he exclaimed: 'Ah, just see! This is why he asked me to go forward.'
[“আবার কিছুদিন যায়। একদিন বসে ভাবছে ব্রহ্মচারী তো আমাকে রূপোর খনি পর্যন্ত যেতে বলেন নাই — তিনি যে এগিয়ে যেতে বলেছেন। এবার নদীর পারে গিয়ে দেখে, সোনার খনি! তখন সে ভাবলে, ওহো! তাই ব্রহ্মচারী বলেছিলেন, এগিয়ে পড়।
"फिर, कुछ दिनों के बाद, वह और भी गहरे जंगल में गया , और वहाँ उसने देखा की हीरे और अन्य कीमती रत्नों के ढेर पड़े हुए हैं । उसने इन्हें भी एकत्र कर लिया और स्वयं धन के देवता - 'कुबेर ' के समान अमीर बन गया।
["Again, a few days afterwards, he went still deeper into the forest and found heaps of diamonds and other precious gems. He took these also and became as rich as the god of wealth - KUBER ' himself.
[“আবার কিছুদিন পরে এগিয়ে দেখে, হীরে মাণিক রাশিকৃত পড়ে আছে। তখন তার কুবেরের মতো ঐশ্বর্য হল।
"इसलिए कहता हूं कि तुम जिस कार्य में भी क्यों न लगे हुए हो , यदि थोड़ा और आगे बढ़ते हो तो और भी उत्कृष्ट वस्तुयें प्राप्त होंगी ! थोड़ा जप करने के फलस्वरूप कुछ आध्यात्मिक आनन्द की अनुभूति हो गयी हो , किन्तु इससे यह निष्कर्ष मत निकाल लेना कि तुमने आध्यात्मिक साधना के चरमोत्कर्ष को प्राप्त कर लिया है। कर्म किन्तु जीवन का उद्देश्य नहीं हो सकता। और आगे बढ़ो , घर-गृहस्थी ,बिजनेस-व्यापार, जप-ध्यान भी निःस्वार्थ -निष्काम होकर करने में सक्षम हो जाओगे ! लेकिन 'निःस्वार्थ कर्म' कर पाना- सबसे कठिन है, इसीलिए ईश्वर के प्रति ह्रदय में भक्ति रखते हुए , व्याकुलता के साथ उनसे प्रार्थना करो, ‘हे ईश्वर , अपने चरण-कमलों में मुझे भक्ति दो और मेरे घर-गृहस्थी के कर्मों को घटा दो; और जो कुछ कर्म मेरे लिए रखना, (ऐसी कृपा करना कि) उसको मैं निःस्वार्थ भाव से करने में सक्षम हो सकूँ !
"Therefore I say that, whatever you may do, you will find better and better things if only you go forward. You may feel a little ecstasy as the result of japa, but don't conclude from this that you have achieved everything in spiritual life. Work is by no means the goal of life. Go forward, and then you will be able to perform unselfish work. But again I say that it is most difficult to perform unselfish work. Therefore with love and longing in your heart pray to God: 'O God, grant me devotion at Thy Lotus Feet and reduce my worldly duties. Please grant me the boon that the few duties I must do may be done in a detached spirit.'
“তাই বলছি যে, যা কিছু কর না কেন, এগিয়ে গেলে আরও ভাল জিনিস পাবে। একটু জপ করে উদ্দীপন হয়েছে বলে মনে করো না, যা হবার তা হয়ে গেছে। কর্ম কিন্তু জীবনের উদ্দেশ্য নয়। আরও এগোও, কর্ম নিষ্কাম করতে পারবে। তবে, নিষ্কামকর্ম বড় কঠিন, তাই ভক্তি করে ব্যাকুল হয়ে তাঁকে প্রার্থনা কর, ‘হে ঈশ্বর, তোমার পাদপদ্মে ভক্তি দাও, আর কর্ম কমিয়ে দাও; আর যেটুকু রাখবে, সেটুকু কর্ম যেন নিষ্কাম হয়ে করতে পারি’।
“और भी बढ़ने पर ईश्वर की प्राप्ति होगी, उनके दर्शन होंगे । क्रमशः उनके साथ मुलाकात और बातचीत होगी ।”
If you go still farther you will realize God. You will see Him. In time you will converse with Him."
[“আরও এগিয়ে গেলে ঈশ্বরকে লাভ হবে। তাঁকে দর্শন হবে। ক্রমে তাঁর সঙ্গে আলাপ কথাবার্তা হবে।”
⚜️️🔱ब्रह्म ही वस्तु है और सब अवस्तु⚜️️🔱
[( 11 मार्च 1885 ) श्रीरामकृष्ण वचनामृत-110 ]
रामानुज एवं विशिष्टाद्वैतवाद
[রামানুজ ও বিশিষ্টাদ্বৈতবাদ ]
श्रीरामकृष्ण - दो श्रेणी बिना उतरे मुख से बोला नहीं जाता।
শ্রীরামকৃষ্ণ — আবার দু-থাক না নামলে কথা কইতে পারি না।
“वेदान्त - शंकर #ने जो कुछ समझाया है, वह भी है और रामानुज का विशिष्टाद्वैतवाद भी है।"
[#शंकराचार्यजी ने समझाया है - "ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या जीवो ब्रह्मैव नापरः" - अर्थात ब्रह्म ही सत्य है, जगत मिथ्या है, और जीव ब्रह्म से अलग नहीं है।' परम सत्य का पूर्ण चित्रण यही है। this is the complete picturisation of ultimate reality.]
“বেদান্ত — শঙ্কর যা বুঝিয়েছেন, তাও আছে; আবার রামানুজের বিশিষ্টাদ্বৈতবাদও আছে।
नरेन्द्र - विशिष्टाद्वैतवाद क्या है ?
নরেন্দ্র — বিশিষ্টাদ্বৈতবাদ কি?
श्रीरामकृष्ण (नरेन्द्र से) - विशिष्टाद्वैतवाद रामानुज का मत है । अर्थात् जीव, जगत्-विशिष्ट ब्रह्म सब मिलकर एक ।
শ্রীরামকৃষ্ণ (নরেন্দ্রকে) — বিশিষ্টাদ্বৈতবাদ আছে — রামানুজের মত। কিনা, জীব-জগৎ-বিশিষ্ট ব্রহ্ম। সব জড়িয়ে একটি বেল।
"जैसे एक बेल । एक ने उसके खोपड़े को अलग, बीजों को अलग और गूदे को अलग कर लिया था ।
খোলা আলাদা, বীজ আলাদা, আর শাঁস আলাদা একজন করেছিল।
फिर यह समझने की जरूरत हुई कि बेल वजन में कितना था ?
বেলটি কত ওজনের জানবার দরকার হয়েছিল।
तब सिर्फ गूदा तौलने पर बेल का वजन कैसे पूरा उतर सकता था ? क्यों कि पूरा वजन समझना है तो खोपड़ा, बीज और गूदा तीनों ही एक साथ लेने होंगे ।
এখন শুধু শাঁস ওজন করলে কি বেলের ওজন পাওয়া যায়? খোলা, বিচি, শাঁস সব একসঙ্গে ওজন করতে হবে।
खोपड़े और बीजों को निकालकर गूदे को ही लोग असल चीज समझते हैं । फिर विचार करके देखो – जिस वस्तु का गूदा है, उसी का खोपड़ा भी है और उसी के बीज भी ।
প্রথমে খোলা নয়, বিচি নয়, শাঁসটিই সার পদার্থ বলে বোধ হয়। তারপর বিচার করে দেখে, — যেই বস্তুর শাঁস সেই বস্তুরই খোলা আর বিচি।
पहले नेति नेति करके जाना पड़ता है; जीव नेति, जगत् (नेति,नेति) इस तरह का विचार करना चाहिए, ब्रह्म ही वस्तु है और सब अवस्तु; फिर यह अनुभव होता है -(इति,इति) जिसका गूदा है, खोपड़ा और बीज भी उसके हैं !
আগে নেতি নেতি করে যেতে হয়। জীব নেতি, জগৎ নেতি এইরূপ বিচার করতে হয়; ব্রহ্মই বস্তু আর সব অবস্তু। তারপর অনুভব হয়, যার শাঁস তারই খোলা, বিচি।
जिसे ब्रह्म कहते हो, उसी से जीव और जगत् भी हुए हैं । जिसकी नित्यता है, लीला भी उसी की है ।
যা থেকে ব্রহ্ম বলছো তাই থেকে জীবজগৎ। যাঁরই নিত্য তাঁরই লীলা।
इसीलिए रामानुज कहते थे, जीवनजगत्-विशिष्ट ब्रह्म । इसे ही विशिष्टाद्वैतवाद कहते हैं ।"
No comments:
Post a Comment