1.
' स्वामी विवेकानन्द और युवा समाज '
श्रीरामकृष्ण का युवाओं के प्रति प्रेम देखकर बहुत से लोगों को आश्चर्य होता था। उन्हें तो किसी वस्तु की चाह या लालसा नहीं थी फिर वे क्यों चाहते थे कि युवा लोग उनके पास आयें? और कितने आश्चर्य की बात है, कि इसके लिये वे दक्षिणेश्वर की माँ भवतारिणी के निकट प्रार्थना भी करते थे ! भला उनका अपना कार्य क्या हो सकता था? फिर भी वे माँ काली के निकट प्रार्थना करते हैं और व्याकुलता के साथ युवाओं के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं। चूँकि उनका एक उद्देश्य था , इसीलिए वह युवाओं के आने की बाट जोह रहे थे। वह उद्देश्य था जगत का कल्याण।
किन्तु वे तो, इस जगत का कल्याण (कम से कम अपने भक्तों का कल्याण ?) वैसे भी कर सकते थे, वे अपने हाथों को आशीर्वाद की मुद्रा में उठा देते और पलक झपकते सब कुछ ठीक हो जाता। पर वैसा किया क्यों नहीं ? उन्होंने कहा हैं- " विश्व संचालन का कानून ही ऐसा है !'['आइन एरुप आचे] वे उस विधान के भीतर रहते हुए कार्य करना चाहते हैं। जगत की भलाई करने के लिए एक नियम है। वे उसी नियम को सिखा देना चाहते थे। जगत-कल्याण का जो विधान है, उस विधान को वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को सिखा देने के लिए ही उन्होंने समस्त उद्यम किया है। और इसी कार्य का उत्तरदायित्व भावी पीढ़ी को सौंपने के लिए ही वे योग्य-युवाओं के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
अद्भुत शिक्षक (अवतार वरिष्ठ) श्रीरामकृष्ण के जीवन का व्रत ही मानो युवाओं को प्रशिक्षण देना ही था। किन्तु प्रशिक्षण के लिए आगन्तुक युवाओं में जिसके भीतर वे सार (विवेक) देखते थे, केवल वैसे ही युवाओं का चयन करते थे। वे कहते थे-" सार नहीं रहने से सभी प्रकार की लकड़ियाँ (जैसे बाँस) चन्दन नहीं बन पातीं।" [यह कहा जाता है कि मलयाचल में स्थित “चंदन बृक्ष” की गंध अन्य सब बृक्षों को भी चन्दन के रूप में परिणत कर देती है, किन्तु यह मलय भी बाँस को चंदन के रूप में परिणत नहीं कर पाता। चेतन की दृष्टि से सब सम हैं, किन्तु जड़ को चेतन बनाना पड़ता है, भगवद्कृपा या गुरुकृपा से शिक्षादि प्राप्त कर के जड़ भी चेतन हो जाते हैं।] श्रीरामकृष्ण वास्तव में जगत गुरु थे, उनका मुख्य कार्य ही शिक्षकों को (भावी लीडर्स को) शिक्षित करना था। इसीलिए वे योग्य आधार देखकर ही युवाओं का चयन करते थे। क्योंकि उनकी शिक्षा में जो शिक्षित होंगे वे आगे चलकर जगत के कल्याण की शिक्षा का प्रशिक्षण अगली पीढ़ी के युवाओं को देंगे। [माँ काली-श्रीरामकृष्ण वेदान्त शिक्षक-प्रशिक्षण परम्परा (Be and Make) में जो माँ काली से 'तूँ भावमुखी रह!' का 'चपरास' प्राप्त शिक्षक/नेता होंगे वे ही जगत के कल्याण का नियम दूसरों को सिखला सकेंगे।] इस लिये ऐसे ही कई गुणी सन्तानों में से एक युवक को अलग से चिन्हित कर के, उसको अपना लिखित चपरास देते हुए कहा था - "नरेन्द्र शिक्षा देगा!"
श्रीरामकृष्ण द्वारा निर्मित नरेन्द्र ने जगत का कल्याण करने के विधान (त्याग या निवृत्ति अस्तु महाफला) की शिक्षा सम्पूर्ण जगत को दिया। किन्तु इस विधान को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। जबकि संसद के द्वारा पारित संविधान को संशोधित किया जा सकता है। क्योंकि जनता के द्वारा चुने गये सांसद बदलते रहते हैं और तदनुसार उनकी बुद्धि भी बदलती रहती है। किन्तु जिस ईश्वर (जगतजननी माँ जगदम्बा) ने इस जगत-ब्रह्माण्ड को संचालित करने का नियम बनाया है, न तो कभी वे बदलती हैं, और न उनकी कभी बुद्धि बदलती है। कई लोग ऐसा सोंचते हैं जगत में सब कुछ परिवर्तनशील है, यहाँ ऐसी कोई वस्तु नहीं- जो अपरिवर्तनीय (अविनाशी) हो। फिर वे ऐसा भी सोचते हैं कि सब कुछ बदलते- बदलते अन्त में जो कुछ शेष रह जाता है, वही अच्छा (अविनाशी) हो सकता है। किन्तु, अंत में जो शेष बचा रहेगा, वह अच्छा (अविनाशी) ही होगा- इसका क्या प्रमाण है ? ऐसा भी तो हो सकता है कि बाद में पता चले कि जो शेष (परमाणु) रह गया था वह भी अच्छा (अपरिवर्तनीय) नहीं था ? हम अभी तक जिसको अच्छा (परमाणु को अपरिवर्तनीय ) समझ रहे हैं, हो सकता है वह भी पुनः परिवर्तित होकर अन्य रूप धारण का ले? क्योंकि कहा गया है कि (इस इन्द्रियग्राह्य जगत में) ऐसा कुछ भी नहीं है जो परिवर्तित ही न होता हो । इसका अर्थ यह हुआ कि इस अंतिम अच्छे (अपरिवर्तनीय परमाणु) के भी बदल जाने के बाद जो शेष बचेगा (ऊर्जा) उसको ही एक बार फिर से अच्छा (अपरिवर्तनीय) कहेंगे। किन्तु जो बदल गया या परिवर्तित हो गया वह निश्चय ही अच्छा (अपरिवर्तनीय , शाश्वत, आत्मा या ब्रह्म) नहीं था। तो निष्कर्ष क्या हुआ ? जिसको अच्छा (अपरिवर्तनीय) कहते हैं, वह भी अपरिवर्तनीय नहीं है - यही सिद्ध होता है। तो क्या यहाँ कुछ भी अच्छा (अपरिवर्तनीय-शाश्वत ) नहीं है ? हाँ, जरुर है ! जो 'वस्तु' कभी नहीं बदलता ( वह पर्दा जिस पर फिल्म महाभारत चल रहा है, ब्रह्म -जिस पर जगत अध्यस्त है) है वास्तव में वही अच्छा (शाश्वत आत्मा) है! और मानव जीवन का उद्देश्य ही है उस अच्छी वस्तु, उस अपरिवर्तनशील ' वस्तु ' [अविनाशी आत्मा ] का अनुसन्धान करना ! समस्त परिवर्तनशील वस्तुओं का (देह,मन, इन्द्रिय में आसक्ति का) धीरे -धीरे त्याग करते जाने (नेति नेति) से ही वह (अविनाशी) वस्तु प्राप्त हो जाती है। निष्कर्ष यह निकला कि अच्छा, कल्याण (अपरिवर्तनीय ,शाश्वत याआत्मा) को चाहने का एकमात्र मार्ग या विधान है 'त्याग'; त्याग के अतिरिक्त अन्य कोई उपाय नहीं है। स्वयं भोगों में (तीनो ऐषणाओं में) आसक्त रहते हुए, जगत का कल्याण नहीं किया जा सकता। इसीलिये स्वामी विवेकानन्द ने कहा था,
"अतीतकाल में त्याग ही नियम था; और 'हाय' ! भविष्य काल में भी त्याग ही नियम रहेगा!"-किन्तु स्वामी जी इसके लिए 'हाय' क्यों कहते हैं? इसीलिये कहते हैं- जो ऐसा सोचते हैं, कि शायद उनके लिए यह नियम बदल जायेगा ; और वे इन्द्रिय भोगों का त्याग किये बिना ही जगत का कल्याण कर सकेंगे, तो वे निश्चित रूप से असफल होंगे। इसीलिए स्वामीजी 'हाय' कहते है। (अर्थात जो ऐसा सोचते हैं कि प्रवृत्ति से निवृत्ति में आये बिना, वर्णाश्रम धर्म का पालन किये बिना, और मिथ्या अहं को दासोऽहं में बदले बिना ही जगत का कल्याण कर सकेंगे, तो वे निश्चित रूप से असफल होंगे। इसीलिए स्वामीजी 'हाय' कहते है।)
जिस प्रकार 'त्याग' के द्वारा उस अच्छा अपरिवर्तन-शील वस्तु (आत्मा , अपने अविनाशी स्वरुप या अमरत्व) को स्वयं प्राप्त किया जा सकता है, उसी प्रकार दूसरों को उसे प्राप्त करने में सहायता भी दी जा सकती है। यही तो है सच्ची सेवा ! स्वामीजी ने इसी " त्याग और सेवा " को भारतवासियों का आदर्श कहा है। [स्वामी विवेकानन्द कहते हैं - " भारत के राष्ट्रीय आदर्श हैं 'त्याग' और 'सेवा'! आप इन दो धाराओं में तीव्रता उत्पन्न कीजिये शेष सब कुछ अपने आप ठीक हो जायेगा।"] जीवन का उद्देश्य है उस अपरिवर्तनीय अच्छा को प्राप्त कर लेना। (अविनाशी आत्मा का साक्षात्कार कर लेना।) आदर्श है " त्याग और सेवा।" और उपाय के रूप में स्वामी जी निर्दिष्ट किया है - 'प्रयत्न'। प्रयत्न के द्वारा ही आदर्श को अपने जीवन में रूपायित किया जा सकता है तथा उद्देश्य की दिशा में अग्रसर भी हुआ जा सकता है।
किसी प्रकार की चेष्टा या प्रयत्न करने का अर्थ ही हुआ कोई कार्य करना। किन्तु, क्या किसी भी तरह के कार्य को हमलोग सच्चा प्रयत्न ( योग) कह सकते हैं ? अर्थात क्या कोई भी कार्य आदर्श (त्याग और सेवा) को अपने जीवन में रूपायित करने में उपयोगी सिद्ध हो सकता है ? नहीं , जिस कार्य के द्वारा 'त्याग और सेवा' का आदर्श जीवन में रूपायित हो सके, जो कार्य हमें उद्देश्य (आत्मावलोकन या आत्मसाक्षात्कार) की दिशा में ले जाता हो, उसी कार्य को करना सही होगा, दूसरे प्रकार के कार्य नहीं। इसका तात्पर्य यह हुआ कि किसी भी कार्य को किस इच्छा से किया जा रहा है, किस कामना को पूर्ण करने के लिए प्रयत्न किया जा रहा है, वह इच्छा ही यह निर्धारित करेगी कि - कार्य सही दिशा में हो रहा है नहीं। किसी परिवर्तन-शील वस्तु (कामिनी -कांचन या नामयश) को प्राप्त करने की कामना मन में रखकर कोई काम करने से उस कार्य को सही दिशा में किया कार्य नहीं कहा जा सकता । जो अच्छा है, अपरिवर्तनीय है -केवल उसी (अविनाशी आत्मा) को प्राप्त करने की कामना से किये कर्म को ही सही प्रयत्न कहा जा सकता है। क्योंकि अच्छा को (शाश्वत अविनाशी आत्मा को) पाने की कामना को कामना नहीं कहा जाता है। और इस प्रकार निःस्वार्थ भाव से कर्म करने को ही 'कर्मयोग' कहा जाता है।
सर्वप्रथम 'नेति, नेति' करते हुए जगत के समस्त परिवर्तनशील वस्तुओं से (शरीर,मन से) अच्छा को या अपरिवर्तनीय वस्तु (आत्मा या शरीरी) को पृथक कर लेना पड़ता है। जो बुद्धि असत्य में से सत्य को, अनित्य (नश्वर वस्तुओं देह-मन) में से अविनाशी 'वस्तु' (आत्मा) का अविष्कार कर सकती हो उसी को 'मनीषा' कहते हैं।
[अर्थात पहले असत्य मार्ग पर चलकर ही सत्य वस्तु को प्राप्त किया जा सकता है;(Apparent 'I' की सहायता से ही Real "I" को प्राप्त किया जा सकता है।); तात्पर्य कि मिथ्या प्रतिबिम्ब के द्वारा ही सत्य बिम्ब का अनुमान सम्भव है; यह देह, इन्द्रिय, मन, बुद्धि, अहंकार आदि अनृत या जड़ ही हैं तथापि इन्हीं के द्वारा हम अनन्त, अखण्ड, स्वप्रकाश, विशुद्ध, परात्पर परब्रह्म को जान लेते हैं।] श्रमद्भागवत में भगवान श्री कृष्ण उद्धव को उपदेश देते हुए कहते हैं -
एषा बुद्धिमतां बुद्धिः, मनीषा च मनीषिणाम्।
यत् सत्यमनृतेनेह मर्त्येनाप्नोति मामृतम्।।
उद्धवजी ! विवेकियों के विवेक और चतुरों की चतुराई (मनीषा) की पराकाष्ठा इसी में है कि वे इस विनाशी और असत्य शरीर के द्वारा मुझ अविनाशी एवं सत्य तत्व (आत्मा) को प्राप्त कर लें।
[मर्त्य (नश्वर देह-मन) के द्वारा अमृतत्व को प्राप्त कर लेना (अविनाशी आत्मा को प्राप्त कर लेना) ही बुद्धिमानों की बुद्धिमानी एवं मनीषियों को मनीषा है। दूसरे शब्दों में जो मनुष्य अपरिवर्तनीय आत्मा (ईष्ट देव-अवतार वरिष्ठ) की प्राप्ति के लिये यत्न न कर केवल विषयभोगों में ही लगा हुआ है वह न तो ज्ञानी हैं और न मनीषी है!]
विवेक-विचार करके जो अच्छा नहीं है, अर्थात जो सदा परिवर्तनशील है, नश्वर, क्षण-भंगुर और अनित्य पदार्थ है, उसमें से जो सचमुच अच्छा है, अपरिवर्तनीय, नित्य 'वस्तु' (शरीरी आत्मा) को प्राप्त करने के लिये समस्त प्रयत्न करना आवश्यक है। स्वयं जिस अविनाशी नित्य वस्तु (आत्मा) को प्राप्त करने के बाद, ऐसा प्रतीत हो कि दूसरों को भी उसे प्राप्त करने में सहायता करना आवश्यक है, इस सत -इच्छा के चयन करने की क्षमता को ही 'विवेक' कहते हैं। यह भी एक सही दिशा में किया गया प्रयत्न है। इस प्रयत्न (विवेक-प्रयोग) का नाम ही- ज्ञानयोग है। ज्ञानयोग के धरातल पर खड़े होकर कर्म करने से वह कर्मयोग बन जाता है।
इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कार्य को सही मार्ग पर संचालित रखने के लिये ज्ञान -विवेक (सत्य-असत्य -मिथ्या में विवेक प्रयोग) सीखना अनिवार्य है। फिर विवेक-प्रयोग की क्षमता को निरंतर जाग्रत रखने के लिये एकनिष्ठता आवश्यक है। किसके प्रति ? जो सचमुच अच्छा है, हमारे भीतर जो अपरिवर्तनीय 'वस्तु' (अविनाशी,आत्मा या ईष्टदेव) है, उसके प्रति एकनिष्ठ रहना परम आवश्यक है। क्योंकि जो सचमुच अच्छा (अपरिवर्तनीय) है, उसको एकनिष्ठ होकर प्रेम नहीं करने से, उस प्रेम में कोई परिवर्तन होने से, जीवन का उद्देश्य- आदर्श कुछ भी प्राप्त नहीं होता है, सारा प्रयत्न व्यर्थ हो जाता है। 'भालोर प्रति' उस अच्छा (अपरिवर्तनीय) के प्रति ऐसा अपरिवर्तनीय प्रेम, उद्देश्य (ईश्वरलाभ) की दिशा में किये जाने वाले समस्त प्रयत्नों की एकमुखीनता, यही तो भक्तियोग का मूल तत्व है! प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने मन की भावनाओं के अनुरूप अच्छा के अमूर्त विचार (ईश्वर का निर्गुण निराकार रूप ॐ) या अच्छा के विभिन्न चित्रों (मूर्त रूप) में से किसी एक का आश्रय ग्रहण कर, अपने हृदय का सम्पूर्ण प्रेम उसके चरणों में अर्पित करता है। भक्ति का उद्देश्य समस्त प्रयत्न को अपरिवर्तनीय अच्छा को प्राप्त करने की दिशा में एक-मुखीनता, प्रयत्न की एकनिष्ठा।
आत्मचिंतन या आत्मावलोकन की इच्छा या संकल्प किये बिना कोई भी सही दिशा में कार्य (प्रयत्न) नहीं होता, तथा सभी संकल्प मन में ही होते हैं। महाभारत में कहा गया है-
आत्मा/ज्ञान जन्या भवेदिच्छा इच्छाजन्या भवेत् कृतिः।
कृतिजन्या भवेच्चेष्टा, चेष्टाजन्या क्रिया भवेत्॥
[ किसी प्रयोजन (Purpose या उद्देश्य) का ज्ञान होने से उसका पूर्ति के लिए इच्छा उत्पन्न होती है। उस इच्छा के कारण साध्य-साधन ज्ञान होने पर हम उसी प्रकार चेष्टा करते हैं। उस चेष्टा का परिणाम क्रिया के रूप में प्रकट होता है।]
-मन से ही इच्छा उत्पन्न होती है, इच्छा दृढ़ होकर संकल्प (volition) बन जाती है । फिर उसी संकल्प पर अटल रहते हुए मनुष्य प्रयत्न करता है। प्रयत्न (उद्यम) करने से क्रिया सम्पन्न हो जाती है। इसीलिए किसी भी कार्य में मन की शक्ति को नियोजित करना पड़ता है। यह तो बिल्कुल स्पष्ट है कि निर्णय, विवेक-प्रयोग, या ज्ञान सभी मन के ही कार्य हैं। अच्छा को प्रेम करना, या भक्ति करना सब मन के द्वारा सम्पन्न होता है। अतएव उपरोक्त तीनों प्रकार के योग या प्रयत्न करने के लिये इस मन को नियंत्रण में रखना या संयिमत रखना आवश्यक है। और चूँकि यह मनःसंयोग समस्त प्रयत्न का (योगों का) नियन्त्रक है इसीलिये इसको ' राजयोग ' कहा जाता है।
स्वामी विवेकानन्द ने इन्हीं चार प्रकार के प्रयत्न या योग की सहायता से भारत के राष्ट्रीय आदर्श- ' त्याग और सेवा ' को कार्यान्वित करने का परामर्श दिया है। और ये दोनों विचार मानो एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। 'त्याग' ही दूसरी जगह 'सेवा' के रूप में अभिव्यक्त होने लगता है। यह त्याग ही ईश्वरीय-विधान है। अर्थात इस त्याग के नियम (दैवी नियम) का उलंघन नहीं किया जा सकता है। इस नियम का उलंघन करने से (इन्द्रियभोगसे) अकल्याण होता है। किन्तु कल्याण ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य है ! और जो यथार्थ में अच्छा है, वह अपरिवर्तनीय, अविनाशी, नित्य, सत्य तथा ध्रुव है- इसीलिये कल्याण है। त्याग के इस विधान के द्वारा ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य सिद्ध होता है। उन्हीं श्रीरामकृष्ण के निर्देशानुसार जो खुद 'त्यागीश्वर' थे त्यागियों के बादशाह थे, स्वामी विवेकानन्द युवा समुदाय को इस त्याग के विधान (ऐषणाओं से अनासक्त होना -'निवृत्ति अस्तु महफला') सिखाना चाहते थे।
[त्यागियों के बादशाह श्रीरामकृष्ण के 'त्याग और सेवा' का प्रतिक है भगिनी निवेदिता द्वारा डिजाईन किया हुआ महामण्डल का बज्राङ्कित ध्वज। उसी त्याग के कानून को सिखाने के लिए स्वामीजी (विवेकानन्द -कैप्टन सेवियर Be and Make लीडरशिप परम्परा में) सभी युवाओं को उसी श्रीरामकृष्ण पताका के नीचे एकत्र करना चाहते हैं।]
युवा समुदाय को इस त्याग के आदर्श से अनुप्रेरित करने की आवश्यकता इसीलिए है क्योंकि 'त्याग' के आलावा अन्य किसी उपाय से भारत का कल्याण नहीं हो सकता है और युवा वर्ग ही इस वृहत समाज का शक्ति-केन्द्र है। कल्याण के साधन स्वरुप इस शक्तिकेन्द्र में 'त्याग' को प्रतिष्ठित करा देना अत्यंत आवश्यक है। सभी प्रकार की अच्छाइयों के बीज युवावस्था में पैदा होते हैं, लेकिन वे सुप्त अवस्था में पड़े रहते हैं। उन्हीं इस सूप्त अच्छे बीज को युवा समुदाय के भीतर अंकुरित, और प्रस्फुटित करा देना ही समस्त समाज-कल्याण कार्यक्रमों (Social welfare works) का प्राथमिक कार्य होना चाहिए। क्योंकि युवा-समुदाय में ही समस्त उर्जा, प्राण (जीवन) और संभावना है। स्वामी जी इसी युवा शक्ति को उद्घाटित करना चाहते थे, उस जीवनदायिनी शक्ति का जागरण और उसकी अनन्त क्षमता को विकसित करना चाहते थे। उस जीवनदायिनी शक्ति और क्षमता के अभिव्यक्त होने पर ही समाज का यथार्थ कल्याण हो सकता है। अन्य किसी उपाय से वह संभव नहीं है। इसीलिए स्वामीजी ने युवा समाज को मनुष्य जीवन का उद्देश्य और आदर्श का निर्देश देने के साथ साथ उसको प्राप्त करने का प्रयत्नरूपी ' चतुर्विध उपाय' भी बता दिया था। वशीभूत मन की सहायता से, आदर्श के प्रति एकनिष्ठा और सत-असत -मिथ्या के विवेकज ज्ञान' को प्राप्त कर के अपना और अपने देश का कल्याण करने के लिए कार्य करने में सक्षम मनुष्य रूप में अपने जीवन को गढ़ लेना, या अपने चरित्र को उपयुक्त तरीके से गठित करना ही यथार्थ धर्म है। स्वामीजी चाहते थे युवा समुदाय उसी चरित्रगठन रूपी धर्म को प्राप्त करे।
"The Man-making and character or Life-Building education/ Religion ! आज के युवाओं या उनके अभिभावकों को इस प्रकार की बातों को सुनने का विशेष अवसर नहीं मिल पाता है, दोनों युवाओं की आम समस्या को लेकर चिन्तित रहते हैं एवं उसके समाधान के व्यर्थ के प्रयासों में प्रायः सभी प्रयत्न (योग) के प्रति उत्साह खो देते है। जबतक समाज के 'शक्तिकेंद्र' युवावर्ग के जीवन गठन की समस्या का 'उपयुक्त समाधान' नहीं निकल जाता तब तक युवा समुदाय में प्रचलित समस्यायों [नौकरी दो! आरक्षण दो!] यदि कोई समाधान हो भी गया, तो उससे समाज का यथार्थ कल्याण साधित नहीं होगा। इसीलिये "जीवन-गठन" रूपी धर्म, पद्धति या प्रयत्न की शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना नितान्त आवश्यक है। जबकि प्रचलित शिक्षा व्यवस्था में उसका कोई स्थान नहीं है। इसीलिए रोजगारोन्मुखी या तकनीकी शिक्षा के प्रचार-प्रसार से आशानुरूप कोई फल प्राप्त नहीं हुआ - और होने की कोई सम्भावना भी नहीं है।
युवा सम्प्रदाय की समस्या की जड़ कहीं और ही है। जीवन-गठन की समस्या ही मूल समस्या है। प्रत्येक वस्तु की अपनी- अपनी शक्ति के साथ समग्र जगत का घात-प्रतिघात निरंतर चल रहा है। प्रत्येक व्यक्ति या युवाओं के जीवन में भी यही घटित हो रहा है। उसकी शक्ति और बाह्य जगत की शक्तियों के बीच घात-प्रतिघात चल रहा है। किसी विशेष क्षण में इस घात-प्रतिघात (कैरमबोर्ड स्ट्राइकर) का अंतिम परिणाम ही उस क्षण की जीवन -अवस्था को निर्धारित करती है। यदि बाह्य-जगत की शक्ति (घोरस्वार्थपरता या ऐषणाओं में आसक्ति) उसकी आन्तरिक शक्ति (अन्तर्निहित दिव्यता) को पराजित कर देती है, तो उसके जीवन-पुष्प (दिव्यत्व) के प्रस्फुटन में बाधा पहुँचती है, और वह शक्तिहीन होकर 'परिवेश' [परिवार, जैसा भाई या दोस्त मिला] का दास तथा ऐतिहासिक खेल की कठपुतली मात्र बनकर रह जाता है। और यही सबसे बड़ी समस्या है।
कोई युवा यदि अपने जीवन के 'आदर्श और उद्देश्य ' से अनुप्रेरित होकर ' विवेक-प्रयोग' के साथ उद्यम करने की पद्धति से पूर्णतया अवगत होकर (अर्थात 3H विकास के 5 अभ्यास की पद्धति से पूर्णतया अवगत होकर), यदि बाधक शक्तियों के साथ (तीनों ऐषणाओं में आसक्ति के विरुद्ध) निरंतर संग्राम करता है, तभी उसका जीवन गठन, चरित्र-निर्माण या सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है। स्वामीजी ने कहा था - "युगों युगों तक संघर्ष करने के बाद एक चरित्र का निर्माण होता है। 'मनुष्य तभी तक मनुष्य कहा जा सकता है, जब तक वह प्रकृति से ऊपर उठने के लिए संघर्ष करता है। वे कहते हैं, " कोई मनुष्य जब तक इस प्रकृति के विरुद्ध संग्राम करता रहता है, तभी तक उसको मनुष्य कहा जा सकता है। जो पराजय स्वीकार कर लेता है, वह मनुष्य नहीं रह जाता।
यह प्रकृति लेकिन केवल बाह्य जगत में ही नहीं है। बाह्य प्रकृति की तरह हमारे भीतर भी एक प्रकृति है। उस अन्तः प्रकृति का आधार है- हमारा मन, इस मन में ही हमलोगों की समस्त शक्तियाँ निहित हैं। हमारी 'इन्द्रियाँ' बाह्य-जगत के साथ (इन्द्रियग्राह्य जगत के साथ) हमारे मन को जोड़ देती हैं। हमलोग विज्ञान की सहायता से बाह्य जगत की बड़ी- बड़ी शक्तियों को अपने वश में कर सकते हैं तथा उनपर प्रभुत्व स्थापित कर अपने दैनन्दिन जीवन में उपयोग में ला सकते हैं। किन्तु, वाह्य जगत की समस्त वस्तुओं के भीतर जो इन्द्रिय विषयों के संवेदक होते हैं , वे उन ऐन्द्रिक -संवेदनाओं (sense-datum) को नियंत्रित करने में वाह्य -विज्ञान अक्षम है। प्रत्येक दृष्टिगोचर पदार्थ में जो रूप-रस-गंध -शब्द स्पर्श आदि इन्द्रियों को उत्तेजित करने वाली शक्ति (Inciting force) है उस पर नियंत्रण पाना विज्ञान की शक्ति से बाहर है। हमलोग उसका कुछ नहीं कर सकते। किन्तु इन्द्रिय नामक जिस यंत्र के माध्यम से बाह्य वस्तु की सूचनाएं (मुलायम-कठोर) मन में आकर उसे उत्तेजित कर देतीं हैं, उन इन्द्रियों के संयम द्वारा हम अपने मन को उन इन्द्रिय संवेदी विषयों के प्रभाव में आने से रक्षा कर सकते हैं। हमलोग बाह्य जगत की शक्ति के प्रभाव से आत्मरक्षा और आत्मविकास करने में अपने मन को संयमित करके , मन में उठने वाली इच्छाओं , कामनाओं आदि को संयमित कर सकते हैं। जब हम अपने मन को वश में रखना सीख जाते हैं, तब हमलोग वाह्य और आन्तरिक दोनों प्रकृति की गुलामी फिर नहीं करते हैं। ( भेंड़त्व के भ्रम से मुक्त या D-hypnotized हो जाते हैं।) फिर हमलोग परिवेश या इतिहास (जन्मजन्मांतर के अभ्यास) के कारण कामना या कांचन का दासत्व नहीं करते हैं। मन को वशीभूत करने के संग्राम में जय-पराजय की सम्भावना ही युवा-जीवन की मूल समस्या है। और युवा नेता स्वामी विवेकानन्द ने, इसी समस्या के समाधान का मार्ग दिखलाया है।
इस समस्या के समाधान के मार्ग पर चलने वाला प्रत्येक विजयी युवा आन्तरिक अनन्त शक्ति का अधिकारी बन सकता है। वह अपने परिवेश एवं इतिहास का रचयिता हो सकता है, स्वयं अपने भाग्य का निर्माता बन सकता है। वह अपने जीवन को उदाहरण-स्वरूप गढ़कर दूसरों को भी कल्याण या धन्यता प्राप्त करने की प्रेरणा दे सकता है। केवल ऐसा 'मनुष्य' बनने और बनाने से ही समाज का सच्चा भला हो सकता है। अब वह समय आ गया है, जब देश के शिक्षकों, अभिभावकों तथा वैसे लोग जो देश के कल्याण की बात सोचते हैं उन्हें इस विषय से अवगत करा दिया जाय। समाज में अनेकों समस्याएं हैं, निश्चित ही उसके कारण भी हैं। किन्तु उन समस्त समस्याओं के उपर उत्तेजित होकर क्षोभ व्यक्त करते हुए इसके लिये किसी व्यक्ति या दल को दोषी ठहरा कर, उनके प्रति कटु-वाक्यों का प्रयोग करते रहने से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता है। समस्या के समाधान के लिये संगठित होकर प्रयत्न करने की आवश्यकता है। और इस प्रयत्न की शुरुआत स्वयं से करनी होगी।
समाज में विद्यमान निराशा के बीच, बहुसंख्यक लोगों की दृष्टि से में आये बिना एक बड़ी संख्या में युवा लोग स्वामी विवेकानन्द के 'मनुष्य -निर्माण, जीवन-गठन और चरित्र-निर्माणकारी' शिक्षा, प्रयत्न, जीवन का आदर्श और उद्देश्य के प्रति आकृष्ट होते जा रहे हैं। स्वामीजी कहते हैं- " हे मानव, हम तुम्हें मृत की पूजा छोड़ कर, जीवन्त देवता की पूजा करने का आह्वान कर रहे हैं। अतीत में जो हो गया उसको लेकर सिर पीटना छोड़ कर वर्तमान में प्रयत्न करने का आह्वान करते हैं।" " अहं ब्रह्मास्मि ' सुनकर समझ गया हूँ, या विश्वास करता हूँ कि मैं आत्मा हूँ"-इतना सब केवल कह देने भर से ही , क्या दूसरे लोग हमारी योजना में विश्वास कर लेंगे ? हृदय की समस्त भावनाएं- (भावमुखी रहते हुए) हमारे जीवन और व्यवहार में दिखनी चाहिए। उपदेश तो तुझे अनेक दिये; कम से कम एक उपदेश को भी तो काम में परिणत कर ले। बड़ा कल्याण हो जायेगा। दुनिया भी देखे कि तेरा शास्त्र पढ़ना तथा मेरी बातें सुनना सार्थक हुआ है ! "
भारत की वर्तमान भ्रष्ट अवस्था में परिवर्तन लाने के लिए, जगत के कल्याण के लिये, स्वामी विवेकानन्द के कंठ से युवा समुदाय के लिए, दीन-दुखी, बीमार, मूर्ख, भूखे, पददलित, उपेक्षित भारत की संतानों की मुक्ति के लिये, अपना जीवन अर्पण करने का आह्वान निरंतर ध्वनित होता रहता है। वर्तमान-युग में युवा समुदाय के सामने दो प्रकार के आह्वान हैं। वे इन दोनों आह्वानों में किस आह्वान को सुनेंगे इसी के ऊपर देश का भविष्य निर्भर करता है। प्रत्येक युवा का उसके अपने अगठित, असंस्कृत मन से, तथा समाज, परिवार, यहाँ तक कि सम्पूर्ण बाह्य जगत से भोग करने का आह्वान हो रहा है। तो दूसरा आह्वान स्वामी जी का है - " युवाओं, तुम अपने मंगल के लिये, अपनी अन्तर्निहित, अपरिवर्तनीय, अच्छा (अन्तर्निहित दिव्यता) के विकास और अभिव्यक्ति के लिए समस्त प्रकार के भोगों के प्रलोभन को त्याग दो; और नचिकेता के जैसी श्रद्धा और आत्मविश्वास पर दृढता पूर्वक निर्भर रहते हुए सम्पूर्ण जगत के कल्याण का विधान ' त्याग और सेवा ' के व्रत को प्रबल उत्साह के साथ वरण कर लो । और युवा समुदाय में निहित असीम शक्ति ही इन दोनों आह्वानों- 'भोग और त्याग' में से एक का चयन करने के लिए (नचिकेता के जैसा ) अपने विवेक को जाग्रत कर सकती है। स्वामी विवेकानन्द युवा समाज को उसी शक्तियोग में दीक्षित करना (विवेक-प्रयोग क्षमता के विकास में दीक्षित करना) चाहते थे।
=============
" इन्द्रिय द्वारा प्रदत्त सनसनी या उत्तेजना (sense-datum, Sensations)" - जैसे रसगुल्ला देखकर मुँह में पानी आना होते हैं उन 'sense-datum ' या इन्द्रिय प्रदत्त ' संवेदनाओं (Sensations- सनसनी, खलबली या उत्तेजना) को नियंत्रित करने में बाह्य विज्ञान अक्षम है। इस इन्द्रिय प्रदत्त भँवर (whirlpool) से मन को खींचने का विज्ञान, स्थितप्रज्ञ बनने का अन्तः विज्ञान है मनःसंयोग!
दृष्टि गोचर जगत की समस्त वस्तुओं के भीतर जो इन्द्रिय के विषय-संवेदक उत्पन्न करने की शक्ति रहती है,उदाहरण "रूप, रस, शब्द , गंध स्पर्श की अनुभूति।"
इसीलिये इस बार (अवतार वरिष्ठ ठाकुर अवतार) में अपने साथ "निवृत्तिमार्गी सप्तऋषियों" में से एक स्वामी विवेकानन्द को अपने साथ लेकर अवतरित हुए हैं। केवल मुख से नहीं कहा था, कागज के उपर लिख कर चपरास दिया था -
" जय राधे प्रेममयी ! नरेन शिक्षे दिबे, जखन घरे बाहिरे हाँक दिबे ! जय राधे !! "
अर्थात-" जय राधे प्रेममयी ! नरेन्द्र शिक्षा देगा, जब घर और बाहर में हूँकार देगा। जय राधे ! " नरेन्द्रनाथ को भावी लोक-शिक्षक या अधिकारी पुरुष का केवल लिखित 'चपरास' देकर ही नहीं रुके। उसी क्षण सहज भावावेग में, उन्होंने अपने हाथों से बयान के नीचे एक गूढ़ (Esoteric) रेखा-चित्र भी अंकित कर दिया। उस रेखा-चित्र में ठाकुर ने सिर से गले तक के एक मानव-मुखड़े को उकेरा था। उस आवक्ष-मुखाकृति के विशाल नेत्रों की दृष्टि प्रशान्त है, और एक 'लम्बी पूंछवाला धावमान मयूर' उस मुखाकृति का अनुगमन करता हुआ उसके पीछे-पीछे चल रहा है। मानो चपरास प्रदानकर्ता त्यागीश्वर श्रीरामकृष्ण उस लोक-शिक्षक की पृष्ठभूमि में विदयमान हैं, और उस नव-निर्वाचित भावी लोक-शिक्षक नरेन्द्रनाथ के पीछे-पीछे स्वयं चल रहे हैं। वह रेखा-चित्र वास्तव में भारत के राष्ट्रीय आदर्श 'त्याग और आध्यात्मिकता' की उच्चतम अभिव्यंजनाओं से परिपूर्ण एक अत्यन्त मनोरम चित्र था।]
ठाकुरदेव ने जैसे लिख कर कहा था-" नरेन् शिक्षा देगा" (নরেন শিক্ষা দেবে) ** अर्थात-निवृत्ति मार्ग के सप्तऋषियों में से एक नरेन् (नरेन्द्र) जगत को आंतरिक इंजीनियरिंग (Internal Engineering) की शिक्षा देगा।
जैसे एक गुलाब के फूल मैंने अभी सूंघा तो उसके विशिष्ट गन्ध की एक छाप हमारे चित्त में संचित हो जाती है,फिर बाद में उसे दूर से देखने पर या स्मरण करने से भी उसकी विशिष्ट गन्ध मन में उभर आती है।
अली-मृग-मीन-पतंग-गज जरै एक ही आँच !
तुलसी वे कैसे जियें जिन्हें जरावे पाँच ?
इन्द्रिय के विषय-संवेदक या 'sense-datum' से उत्पन्न संवेदनाओं 'Sensations' के भँवर (whirlpool) से मन को खींच लेने में विज्ञान अक्षम है ! तीनो ऐषणाओं की 'वृत्ति ' [whirlpool- वित्तेषणा, पुत्रेष्णा, लोकेषणा या कामिनी-कांचन और नाम-यश की चाह] में से किसी 'वृत्ति ' का दासत्व करने को बाध्य नहीं किये जा सकते, क्योंकि तब हम अभीः बन जाते है।
फिर हमलोग परिवेश या इतिहास (जन्मजन्मांतर के अभ्यास) के कारण तीनो ऐषणाओं की 'वृत्ति ' [whirlpool- वित्तेषणा,पुत्रेष्णा, लोकेषणा या कामिनी-कांचन और नाम-यश की चाह] में से किसी 'वृत्ति ' का दासत्व करने को बाध्य नहीं किये जा सकते, क्योंकि तब हम अभीः बन जाते है।
अन्तः प्रकृति को जीतने का एक अलग विज्ञान है, एक भिन्न प्रकार की आंतरिक इंजीनियरिंग (Internal Engineering) है । जिन इन्द्रियों (सेन्स ऑर्गन) के माध्यम से इन्द्रियगोचर वस्तुएं हमारे मन को उत्तेजित कर देती हैं, उन इन्द्रियों को संयमित करके हम बाह्य जगत की शक्ति के प्रभाव से अपनी रक्षा कर सकते हैं तथा 'इच्छाशक्ति के विकास और प्रवाह' को अपने नियंत्रण में रखने की पद्धति -मनःसंयोग सीखकर, आत्म-विकास कर सकते हैं। मन को वशीभूत करने के संग्राम में जय-पराजय की सम्भावना ही युवा-जीवन की मूल समस्या है। और युवा नेता (युवा आदर्श) स्वामी विवेकानन्द ने, इसी समस्या के समाधान का मार्ग दिखलाया है।
वैसे ही आचार्य की छड़ी (सेंगोल Sengol) राजयोग (पातंजल-योगसूत्र) के गुरु-शिष्य परम्परा में प्रशिक्षित 'सेन्स डेटा संयम प्रशिक्षक' (Sense Data Restraint trainer) के होने का चपरास या सेंगोल (Sengol) प्राप्त आचार्य /लोक-शिक्षक का प्रतीक है। वैसी ही दादा की छड़ी कोन्नगर महामण्डल भवन में रखी है। कैम्प शुरू होने से पहले उस छड़ी को लाकर महामण्डल ऑफिस में रखना होगा। वह छड़ी सौंदर्य-बोध, संवेदना, इंद्रिय खलबली, इंद्रिय प्रभाव आदि पर संयम रखने में समर्थ प्रशिक्षक [C-IN-C of Sense-Datum :-सेंस डेटम में संयम का प्रतीक है] संवेदना डेटा का पर्यायवाची शब्द है "रूप, रस, शब्द, गंध स्पर्श की अनुभूति का संयम " या "प्रवृत्ति मार्ग के -निवृत्ति अस्तु महाफला के भावी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देना "
स्वामी विवेकानन्द -कैप्टन सेवियर परम्परा में प्रशिक्षित और स्वामीजी से लोकशिक्षक होने का चपरास प्राप्त CINC नवनी दा ने 2016 के जमशेदपुर इन्टरस्टेट कैप में कुर्सी के हत्थे पर पर उसी आचार्य की छड़ी या सेंगोल को रखने के बाद तुम लोगों को आंतरिक इंजीनियरिंग/ या धर्म (Internal Engineering- Sense Data Restraint) की शिक्षा दोगे। धर्म का सार तत्व मंदिर, तीर्थ, पूजा-पाठ आदि में नहीं है, बल्कि अपने यथार्थ स्वरुप की अनुभूति या आत्मोलब्धि ही धर्म है।" जैसे तोतापुरीजी ने काँच के नोक ठाकुर की आज्ञाचक्र पर गड़ाते हुए कहा था - काली की मूर्ति पर से मन को हटाकर निराकार सच्चिदानन्द स्वरुप का चिंतन क्यों सम्भव नहीं होगा ? Are you a beast ? “মন কোরবি তুমি এক 'জন-শিক্ষক!' --क्या तुम पशु हो , जो अपनी पाशविक वृत्ति पर (ऐषणाओं पर) संयम नहीं रख सकते ? "मोने कोरबी तुमि एक जन-शिक्षक ! याद रखना कि तुम एक लोक-शिक्षक हो! "
>सेंगोल या राजदंड का महत्व : सेंगोल क्या है ? जिसे पीएम मोदी ने नए संसद भवन में स्थापित किया है?
भारतीय संस्कृति में जब भी किसी राजा का राज्याभिषेक होता था तो वह एक बहुत ही पवित्र क्षण माना जाता था और उस अवसर पर राजा को तीन राजकीय चीजें प्रदान की जाती थीं। मुकुट, शाही तलवार और सेंगोल या राजदंड राजा को दिया जाता था। मुकुट राजा के नेतृत्व, तलवार उसके विरोधियों को रोकने का प्रतीक, और राजदंड विधि के शासन का प्रतीक था जिससे प्रजा के अधिकारों, नैतिकता और न्याय की रक्षा हो सके। ये तीनों प्रतीक पीढ़ी दर पीढ़ी राजवंशों में आगे दे दिए जाते थे। सेंगोल तमिल भाषा का शब्द है और इसका अर्थ संपदा से संपन्न और ऐतिहासिक है। सेंगोल शब्द का अर्थ नेता , राजा या लोकशिक्षक के भाव और नीति का पालन करने से है।
जब अंग्रेजों ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को सत्ता सौंपी तो तिरुववतु तुरई अधीनम का प्रतिनिधित्व करनने वाले तम्बीरन ने एक सेंगोल उन्हें भूमिके प्रशासन में भूमिका के प्रतीक के तौर पर प्रदान की थी. उस समय उन्होंने ऐसे मंत्र भी पढ़े थे जिसमें विधि और न्याय के शासन को सौंपने की बात थी. उसी परंपरा को नई संसद के उद्घाटन के दौरान फिर से स्थापित करने का कार्य किया गया है जिसे इस बार भी अधीनम के संतों ने प्रतिष्ठित किया है।
देश के गृह मंत्री अमित शाह का दावा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों के हाथों सेंगोल स्वीकार किया था। नेहरू ने सी. राजगोपालचारी के परामर्श पर इसे अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया था। सेंगोल चोल साम्राज्य से संबंध रखता है और इस पर नंदी भी बने हुए हैं। बाद में इसे नेहरू ने एक म्यूज़ियम में रख दिया था और तब से सेंगोल म्यूज़ियम में ही रखा हुआ था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 मई, 2023 को दिल्ली में संसद के नए भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के अधीनम मठ से सेंगोल स्वीकार किया और इसे लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया गया है।आखिर इस खास समारोह के अनुष्ठान के लिए तमिलनाडु के अधीनम संतों को ही क्यों बुलाया गया, उनका सेंगोल से क्या नाता है? और तमिलनाडु में उनकी क्या और किस तरह की हैसियत या प्रभाव है ?
तमिलनाडु में अधीनम एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ 'शैव मठ 'है। 16 वीं शताब्दी के दौरान अधीनम की स्थापना की गई थी। मदुरै अधीनम के 293वें प्रधान पुजारी हरिहरा दास स्वामीगल ने सेंगोल प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अधीनम संतों को कट्टरवादी ब्राह्मण बताया गया था। सोशल मीडिया पर भी अधीनम संतों को लेकर काफी बहस चली।अधीनम के बारे में एक बात जो कम लोग जानते हैं वे संत तो हैं, लेकिन ब्राह्मण नहीं होते हैं। अधीनम को ब्राह्मण नहीं बल्कि ओबीसी और पिछड़ा वर्ग संचालित करते हैं। हर अधीनम की अलग ही जाति और क्षेत्रीय विशेषता है। वे अपनी पारम्परिक मूल्यों (राजयोग पतंजलि-योगसूत्र, भक्ति योग आदि ) को शिक्षा के जरिए अपने शिष्यों को प्रदान करते हैं और इस तरह से शैव संस्कृति और मत को कायम रखते हैं। वे अपने इलाके के धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों तक ही खुद को सीमित रखते हैं। एक समय में उनका बहुत प्रभाव था।
अधीनम क्या हैं?
अधीनम एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ शैव मठ है। अधीनम तमिलनाडु में गैर-ब्राह्मण शैव मठवासी मठ हैं। लगभग 20 मुख्य अधीनम हैं। अधीनम से प्रत्येक के पास सैकड़ों करोड़ की संपत्ति है। एक अधिनम का अर्थ एक मठ या उसका पुजारी हो सकता है, जिसे अधीनकार्थर भी कहा जाता है। प्रत्येक अधीनम की एक विशिष्ट जाति और क्षेत्रीय विशेषता है। तिरुवदुथुराई और मदुरै में अधीनम के प्रमुख पारंपरिक रूप से इस क्षेत्र में प्रमुख शैवा पिल्लई या मुदलियार समुदायों से हैं। पेरूर और सिरूर में अधीनम का नेतृत्व गौंडरों द्वारा किया जाता है। यह पश्चिमी तमिलनाडु में संख्यात्मक रूप से प्रभावशाली हैं। चेट्टिनाड बेल्ट में कुंद्राकुडी अधीनम का नेतृत्व एक चेट्टियार करता है।
अलग अलग क्षेत्र के अलग तरह के अधीनम होते हैं। पेरूर और सिरूर के अधीनम प्रमुख गौडार होते हैं पश्चिमी तमिलाडु में ये बड़ी संख्या में हं। तिरुवदुथुरै और मदुरै के अधीनम शिव पैल्लई या मृदुलियार समाज के होते हैं। वहीं चेट्टिनाड के कुंद्राकुडी अधीनम प्रमुख (पेरुमल?)
चेट्टियार होते हैं। इस तरह से अधीनम का जातीय महत्व नही बल्कि सामाजिक महत्व ज्यादा दिखाई देता है। फिर भी इनके हाथों में मठों के अलावा प्राचीन मंदिरों का संचालन है। सदियों से ये शैव दर्शन और तमिल साहित्य को बढ़ावा देते रहे हैं। इनकी मदद से दुर्लभ ताड़ की पत्तों की पांडलिपियों को खोजने और उन्हें प्रकाशित करवाने में काफी सफलता भी मिली है। इनकी सम्पत्ति और जमीन इन्हें और भी शक्तिशाली बना देती है।
प्राचीन काल में चोल, चेरा और पांड्या राजाओं का इन्हें संरक्षण मिला करता था. मदुरै के अधिनम को 1300 साल पुराना माना जाता और उसके वर्तमान अधीनमकार्थर 293 वें प्रमुख माने जाते हैं. अधीनम का पुजारी कैसे चुना जाता है? एक अधीनम या अधीनाकार बनने में दशकों की कठोर गुरुकुल (पतंजलि योगसूत्र?) शिक्षा, तमिल भक्ति साहित्य पर छात्रवृत्ति और सेवा करने वाले प्रमुखों की सेवा शामिल है। भिक्षु 'पंडाराम' के रूप में शुरू करते हैं। वे सीढ़ी को 'थंबुरांस' और 'मुख्य थंबुरांस' नामित करने के लिए आगे बढ़ते हैं। राज करने वाला पुजारी आम तौर पर अपने प्रमुख शिष्यों में अपने उत्तराधिकारी का चयन करता है। मंदिरों को प्रशासन कम्युनिस्ट और 'ढोंगी सेक्युलर' सरकार के हाथों में आने से अब उनकी उस तरह की आय नहीं होती है जैसी पहले हुआ करती थी। वे खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखते हैं और उनके अनुयायी भी इससे दूर रहते हैं।
========
अनेक बार कुछ अल्पज्ञानी शिक्षक या नेता लोगों के बीच बैठकर अपने ज्ञान का बखान सार्वजनिक रूप से, यह सोचकर करते हैं कि वे दूसरों को सुधार लेंगे और समाज में नाम-यश (बुद्धिमान का दर्जा) पायेंगे। यह उनके (नरेन्द्र के फ्रैन्डो प्रताप चन्द्र हाजरा जैसा) अपूर्ण ज्ञान का ही परिचायक है। क्योंकि वैसे लोग पीठ पीछे लोगों की हंसी का पात्र बनते हैं। अनेक बार उनको ' ज्ञानी-जी ' या 'स्वामी-जी ' कहकर मजाक भी बनाया जाता है। जबकि सामान्यजन उनको केवल बकवादी समझते हैं।
दरअसल इस संसार के विषय-भोग इतने व्यापक और आकर्षक हैं कि अधिकांश लोग इन्द्रिय भोगों में रचे-पचे रहते हैं, या और अधिक मात्रा में भोग करने के लिये स्वर्ग जाना चाहते हैं। उनके लिये उनका मोह, लोभ और क्रोध ही सत्य है। अल्पज्ञानी लोग इस मोह या आसक्ति के त्याग के विधान को नहीं जानते। पर तत्व-ज्ञानी श्रीमद्भागत गीता में वर्णित यह तथ्य नहीं भूलते जिसमें भगवान ने कहा है कि हजारों में भी कोई एक मुझे भजता है और उनमें भी हजारों में से कोई एक मुझे पाता है।
स्पष्टतः यही कहा गया है, कि सामान्य 'गृहस्थ लोगों' में (या सन्यासियों का चोंगा ओढ़ने वालों में ?) ज्ञानी उंगलियों पर गिनने लायक ही होंगे। साधारणतया गृहस्थ लोगों में काम, क्रोध, मोह और अज्ञान का ऐसा जाल छाया रहता है, इतने हिप्नोटाइज्ड हो जाते हैं कि वे अपने इन्द्रिय आसक्ति या निजी स्वार्थों से पृथक नहीं हो सकते। जिनकी उम्र बहुत अधिक हो गयी है, जीवन के कई थपेड़े खा चुके हैं, फिर भी जो अपनी दुष्टता और मूर्खता नहीं छोड़ रहे हैं, ऐसे लोगों के साथ तो यह अपेक्षा कभी करना भी नहीं चाहिए कि वह कभी सुधरेंगे, उन्हें उनके हाल पर ही छोड़ देना चाहिये । उनको सुधारने का प्रयास करना केवल अपना समय और ऊर्जा को नष्ट करना ही है।
यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा शास्त्रं तस्य करोति किम् ।
लोचनाभ्यां विहीनस्य दर्पणः किं करिष्यति ॥९॥
लोचनाभ्यां विहीनस्य दर्पणः किं करिष्यति ॥९॥
जिसके पास अपनी कोई अकल (बुद्धि) नहीं है, उसकी वेद-शास्त्र भला क्या भलाई करेंगे ? वैसे ही जैसे अंधा व्यक्ति दर्पण का क्या करेगा ?
दुर्जनं सज्जनं कर्तुमुपायो नहि भूतले ।
अपानं शतधा धौतं न श्रेष्ठमिन्द्रियं भवेत॥१०॥
"নরেন শিক্ষা দেবে" -
রামকৃষ্ণদেব লিখে গেলেন, "নরেন শিক্ষা দেবে"। তিনি আর কিছু লিখেছেন বলে জানা যায় না। তবে রাণী রাসমণির মন্দিরের হিসাবের খাতায় তাঁর নাম সই পাওয়া যায়। তিনি জীবনের শেষ প্রান্তে একদিন কাশীপুরে একটি কাগজে লিখে দিলেন "নরেন শিক্ষা দেবে", অর্থাৎ নরেন্দ্র লোকগুরু, যুগগুরু।
স্বামী বিবেকানন্দ ভগিনী নিবেদিতাকে বলেছিলেন, "ওঃ ! মা কালী আর তাঁর লীলা-সকলকে আমি কি ঘৃণাই করতুম ! দু' বছর ধরে আমি ওই নিয়ে ধস্তাধস্তি করেছি, কিছুতে তাঁকে মানব না। কিন্তু শেষে আমাকে মানতেই হল। পরমহংসদেব আমায় তাঁর কাছে উৎসর্গ করেছিলেন, আর এখন আমি বিশ্বাস করি, অতি সামান্য সামান্য কাজেও সেই মা'ই আমাকে চালিয়ে নিয়ে যাচ্ছেন, আমায় নিয়ে যা ইচ্ছা তাই করছেন। আমার তখন অতি দুঃসময়। মা সুবিধা পেলেন। তিনি আমায় গোলাম করে ফেললেন। ঠাকুরের নিজ মুখের কথা, "তুই মায়ের গোলাম হবি"। তিনি আমায় মায়ের হাতে সমর্পণ করে দিলেন।"
ভগবান রামকৃষ্ণদেব নরেন্দ্রনাথের জীবনের উজ্জ্বল চিত্র প্রত্যক্ষ করে বলেছিলেন, "কেশব যেমন একটা শক্তির বিশেষ বৃদ্ধিতে জগদ্বিখ্যাত হয়েছে, নরেন এর ভিতর তেমন আঠারটি শক্তি পূর্ণ মাত্রায় বর্তমান"।
সেদিনকার ভারতবর্ষের প্রধান সমস্যা ছিল দারিদ্র্য, অশিক্ষা ও অস্পৃশ্যতা। সমস্ত ভারতের অখণ্ডতা তার এই দারিদ্র্য, অশিক্ষা আর অস্পৃশ্যতা দ্বারাই সেদিন তছনছ হয়েছিল। স্বামী বিবেকানন্দ এই সমস্যাগুলির সেদিন শুধুমাত্র পুঁথিগত জ্ঞান থেকে সন্ধান লাভ করেননি বলেই, এ তাঁর সমস্ত জীবনের ধ্যানদৃষ্টি আচ্ছন্ন করেছিল।
সেবাকর্মের সাথে একটি আধ্যাত্মিক দায়িত্ব যুক্ত করে দেবার ফলে এই সেবাকর্ম ঈশ্বরচন্দ্র বিদ্যাসাগরের সেবাকর্মের মত কেবলমাত্র একটি সামাজিক দায়িত্ব পালন মাত্র বোঝাল না, বরং তার পরিবর্তে একটি অবশ্য পালনীয় ধর্মচরণের মধ্যে তা স্থান লাভ করল। বৈদান্তিক সন্ন্যাসীর ব্রহ্মোপাসনা একদিক দিয়ে প্রত্যক্ষ 'নর নারায়ণের' সেবা আর অন্য দিক দিয়ে অপ্রত্যক্ষ ব্রহ্মচিন্তার মধ্য দিয়ে আত্মপ্রকাশ করল।
নিজের জীবনে একদিন নরেন্দ্রনাথ দারিদ্র্যের জ্বালা সহ্য করেছিলেন বলেই ভারতের কোটি কোটি মানুষের দারিদ্র্যের চিন্তা তাঁর অন্তর যেভাবে অধিকার করেছিল, আর কোন বিষয় তাঁর হৃদয়ে সেভাবে স্থান লাভ করতে পারেনি। এই ভাবেই তাঁর মনে 'দরিদ্র নারায়ণের' সেবার পরিকল্পনা উদয় হয়েছিল।
শ্রীরামকৃষ্ণদেব এ'কথার সারমর্ম সহজ করে বলেছিলেন, "যত জীব, তত শিব"। নরই নারায়ণ। 'নর নারায়ণ'-এর উপলব্ধিই চরম উপলব্ধি। ঈশ্বরকে খুঁজতে বনে জঙ্গলে, গিরিগুহায় বা মন্দিরে যাবার প্রয়োজন নেই। দেহালয়ের দেবালয়ে যে আত্মার অধিষ্ঠান তাই পরমাত্মা। একমাত্র বরণীয়, স্মরণীয় ও পূজনীয়। জীব যদি সত্যি সত্যিই শিব হয় তবে শিব সাধনা তো আসলে জীবের স্বরূপ উপলব্ধিরই সাধনা।
তাই স্বামীজী বললেন, "জীবের অন্তর্নিহিত দেবত্বের প্রকাশই ধর্ম"। "বহুরূপে সম্মুখে তোমার, ছাড়ি কোথা খুঁজিছ ঈশ্বর ? জীবে প্রেম করে যেই জন, সেই জন সেবিছে ঈশ্বর"।
তথ্যসূত্র: বিবেকানন্দ স্মারকগ্রন্থ
=====
धर्म के भी दो पक्ष हैं- 'भोग और त्याग ' : "असतो मा सद्गमय…." वेद (बृहदारण्यक उपनिषद) :- हे प्रभो, मेरे जीवनमें वह बल और वेग भर दो कि जो कुछ असत्, अनित्य, मरणधर्मा है उससे पिंड छुड़ाकर अमृतत्वस्वरूप होकर शेष रह सकूँ जहाँ मृत्यु की छाया भी न पहुँच सके।
अब प्रश्न है - कौन सा विश्वविद्यालय है जहाँ मौत के भय से, मौत की पहुँच से सदा के लिए मुक्ति का प्रबन्धन किया गया हो? मुख्य प्रबन्धन तो है ही नहीं। भूख लगने पर भोजन… एक विचित्र बात है- अगर विश्वमें अन्न का अस्तित्व न हो तो किसीको भूख लगेगी क्या? भूख का लगना डंकेकी चोट से इस तथ्यको सिद्ध करता है कि भोजनका अस्तित्व है या भोजन उपलब्ध हो सकता है। इसी प्रकार प्यास का लगना डंके की चोट से पानी के अस्तित्व को सिद्ध करता है। इसी प्रकार से मृत्युञ्जय पद प्राप्त करने की भावना, ऐसा जीवन जहाँ मौतकी छाया न पहुँच सके, यह भावना डंकेकी चोट से मृत्युञ्जय तत्वको सिद्ध करती है। तो प्राणियों की चाह का सचमुच में विषय क्या है? भूख, प्यास ये सब तो अवान्तर विषय हैं, मुख्य विषय है मृत्यु के चपेट से विनिर्मुक्त जीवन।
श्रीमद्भागवत के 10.87.2 में सृष्टि की संरचना के प्रयोजन (उद्देश्य) पर प्रकाश डाला गया है :-
बुद्धीन्द्रियमनःप्राणान् जनानांसृजत् प्रभुः।
मात्रार्थं च भवार्थं च आत्मनेऽकल्पनाय च।।
अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष ये चार पुरुषार्थ हैं। इनकी उपलब्धि हो सके, इसी भावना से परमात्मा ने सृष्टि की संरचना की है और जीवों को देह, इन्द्रिय, प्राण, अंतःकरण से युक्त जीवन प्रदान किया है।
हमको-आपको पाँच-सात घण्टे तक प्रायः नित्य ही गाढ़ी नींद सुलभ होती है। यदि गाढ़ी नींद सुलभ न हो तो सब प्रकार की व्यवस्था सुलभ होने पर भी व्यक्ति विक्षिप्त या पागल हुए बिना न रहे। गाढ़ी नींद में सर्दी, गर्मी, भूख, प्यास किसी द्वंद्व की पहुँच हम-आप तक नहीं होती। काम, क्रोध, लोभ, मोह, शोक आदि मनोविकारों की गति हम तक नहीं होती। मृत्यु का भय हमें प्राप्त नहीं होता। दैहिक, दैविक, भौतिक त्रिविध तापों में किसी ताप की प्राप्ति या व्याप्ति हमको नहीं होती। इतना सब कुछ होने पर भी गाढ़ी नींद पुरुषार्थ भूमि नहीं है। न तो अर्थोपार्जन गाढ़ी नींदमें सम्भव है, न धर्मानुष्ठान गाढ़ी नींदमें सम्भव है, न विषयोपभोग गाढ़ी नींदमें सम्भव है और न कृतार्थता या मोक्ष ही गाढ़ी नींद में सम्भव है।
जहाँ विषय जन्य आनन्द होता है वहाँ त्रिपुटि होती है। जैसे सामने ये फूल है -कल्पना कीजिये कि इन पुष्पों को देखकर मुझे आह्लाद होता हो, या पुष्पोंको छूकर मुझे आह्लाद होता हो, या पुष्पोंको सूंघकर मुझे आह्लाद होता हो, ये पुष्प क्या हो गये - भोग्य! इनके दर्शन, स्पर्श आदिसे जो आनन्दकी अनुभूति हो रही है उसका नाम हो गया - भोग। और मैं हो गया भोक्ता। जहाँ विषयजन्य आनन्द होता है वहाँ त्रिपुटी होती है। भोग्य, भोग और भोक्ता।
भौतिक व्यवस्था पर पानी फेरने के लिए ये समर्थ शब्द हैं। भौतिक व्यवस्था ही पर्याप्त नहीं है, मैं यह कहना चाहता हूँ। अब लीजिये जहाँ त्रिपुटी है वहाँ क्या होता है? द्वैत। द्वैत माने दो या दो से अधिक। और जहाँ द्वैत होता है, वहाँ द्वैत के गर्भ से निकलता है श्रम। अपना ही मुखचन्द्र देखते रहिए दर्पण के माध्यम से, श्रम होगा, थक जायेंगे। जहाँ द्वैत होता है वहाँ श्रम होता है और जहाँ श्रम होता है वहाँ खालिस / pure / निरतिशय आनन्द नहीं होता।
इसलिए बड़े से बड़ा भौतिकवादी भी अपनी मान्यता को ताक पर रखकर सोने के लिए विवश होते हैं। शरीर को भुलाकर ही नहीं, बहुत ऊँची बात है, बाहरके रिश्तेदार, नातेदार, भवन, पत्नी, पुत्र को ही नहीं अपने शरीर को भी भुलाकर सोने की भावना जगती है चौबीस घण्टे में एक बार। इतना ही नहीं इन्द्रियों को, मनको, अन्तः करण को, इतना ही नहीं प्राणको भी, इतना ही नहीं विषयजन्य आनन्दको भी भुलाकर सोने की भावना जगती है। इसका मतलब क्या होता है सज्जनों? इसका अर्थ ये होता है कि हमको-आपको गाढ़ी नींद प्राप्त होती है।
इसलिए बड़े से बड़ा भौतिकवादी भी अपनी मान्यता को ताक पर रखकर सोने के लिए विवश होते हैं। शरीर को भुलाकर ही नहीं, बहुत ऊँची बात है, बाहरके रिश्तेदार, नातेदार, भवन, पत्नी, पुत्र को ही नहीं अपने शरीर को भी भुलाकर सोने की भावना जगती है चौबीस घण्टे में एक बार। इतना ही नहीं इन्द्रियों को, मनको, अन्तः करण को, इतना ही नहीं प्राणको भी, इतना ही नहीं विषयजन्य आनन्द को भी भुलाकर सोने की भावना जगती है। इसका मतलब क्या होता है सज्जनों ? इसका अर्थ ये होता है कि हमको-आपको गाढ़ी नींद प्राप्त होती है।
गाढ़ी नींद में सुख किसी को प्राप्त नहीं होता यह आस्तिक, नास्तिक उभय सम्मत सार्वभौम सिद्धांत है। लेकिन गाढ़ी नींद में सुखोपलब्धि नहीं होती तो दुःख का अभाव कैसे होता? तो बात क्या है? गाढ़ी नींद में भगवान् जो सच्चिदानन्द हैं, उनकी कृपा से उनके हम अत्यंत सन्निकट पहुँच जाते हैं। सुषुप्ति अवस्था उसकी एक प्रक्रिया है। गाढ़ी नींद में सच्चिदानन्द के समीप, भगवत्तत्व के समीप हम और आप पहुँच जाते हैं। उसका सन्निकटता से सान्निध्य जीवों को प्राप्त होता है। इसलिये किसी द्वंद्व की, मृत्यु के भय की, यहाँ तक कि काम-क्रोध आदि विकारों की, किसी दुःख की पहुँच जीव तक नहीं होती। अब थोड़ा विचार कीजिये, लेकिन द्वंद्वों का, मृत्यु आदि का बीज गाढ़ी नींद में भी शेष रहता है। मृत्यु, जड़ता, दुःख के बीज का नाम अज्ञान है। उस अज्ञानको दग्ध करनेके लिए जो व्यवस्था है उसका नाम तत्त्वज्ञान है। सबसे ऊँची व्यवस्था यही है ― तत्त्वज्ञान। अगर तत्त्वज्ञान प्राप्त नहीं हुआ तो ये क्रम चलता ही रहेगा।
भौतिकवादियों को उनके सिद्धांत की सीमा में, उनके मैनेजमेंट की परिभाषा की सीमा में नींद का अधिकार प्राप्त नहीं है। क्योंकि निद्रा प्राप्त करते ही 'शरीर आत्मा है' इस सिद्धांत पर पानी फिर जाएगा। निद्रा का वेग ही 'शरीर आत्मा है' इस सिद्धांत पर पानी फेर देता है। विषयजन्य आनन्द ही आनन्द है, इस व्यवस्था पर, परिभाषा पर पानी फेर देता है।
इच्छित वस्तु के सेवन से जो मन में आह्लाद का उद्रेक होता है, उसका नाम है- मोद। इच्छित वस्तु का यथेच्छ सेवन कर लेने पर बाह्याभ्यंतर जो आनन्द की अभिव्यक्ति होती है (overflowing), उसका नाम है - प्रमोद।
चींटी, चिड़िया इन सबकी पहली आवश्यकता क्या है? ऐसा जीवन जहाँ मौतकी छाया भी न पहुँच सके, यह सार्वभौम सिद्धांत है। इसमें कोई मतभेद नहीं है। बहुत अच्छा उदाहरण है- एक भूखा व्यक्ति भोजन क्यों करना चाहता है? भूखे व्यक्तिकी भोजनमें प्रीति-प्रवृत्ति क्यों होती है? उसका नियामक कौन है? उत्तर यही मिलेगा:- मौत का भय और अमृतत्व की भावना। कहीं भूखके चपेट में आकर मैं दम न तोड़ जाऊँ, ये मौतका भय है। और जब हृदयमें मौतका भय है तो मौतसे बचनेकी भावना भी है ही, अमृतत्वकी भावना है ही।
विश्व में जितनी व्यवस्थाएं हैं उनके गर्भ से प्रवृत्ति निकल रही है या नहीं? कोई व्यक्ति कोई काम आरम्भ करता है उसका नाम प्रवृत्ति है। अब देखिए कैसी व्यवस्था है उसमें? प्रवृत्तिके गर्भ से प्रवृत्ति ही निकालने की विधा का नाम भौतिकवाद है। प्रवृत्ति से होकर निवृत्ति में प्रतिष्ठित हो जाने का विज्ञान है राजयोग। आजकल प्रवृत्तिका पर्यवसान निवृत्तिमें किया जा सकता है क्या? निवृत्तिस्तु महाफलः किन्होंने कहा? मनुजी ने।
जिस प्रवृत्तिके गर्भ से प्रवृत्ति ही निकलती जाए, वह प्रवृत्ति उन्मत्तोंकी चीज है, प्रवृत्तिकी सार्थकता नहीं है। जिस गति के गर्भ से गति निकलती जाए उस गतिकी दुर्गति मानी जाती है। गतिका पर्यवसान गंतव्य तक स्थिति में हो तब गति की सार्थकता मानी जाती है। आजकल की जो व्यवस्था है अत्यंत अधूरी इसलिए है कि वेदविहीन विज्ञान के कारण आज प्रवृत्ति का पर्यवसान प्रवृत्ति में ही हो सकता है, निवृत्ति में नहीं। इसलिए ये सारी व्यवस्थाएं त्रुटिपूर्ण हैं।
अक्षय आनन्द का नाम क्या है - मृत्युञ्जय है, मैं ऐसा कोई तत्व हूँ जिस तक मौत की पहुँच नहीं है। मौत नाम की देवी (माँ काली) भी आएगी तो हमारा दृश्य बन जायेगी। मैं ऐसा कोई तत्व हूँ जिस तक अज्ञान की भी पहुँच नहीं है। अज्ञान भी आएगा तो हम उसके प्रकाशक ही सिद्ध होंगे। मैं ऐसा कोई तत्व हूँ- जिस तक दुःख की पहुँच नहीं है। दुःख भी कोई आता है तो हम उसके ज्ञाता, उससे ऊपर सिद्ध होते हैं या नहीं? तो जब तक आत्मतत्व को सच्चिदानन्दस्वरूप नहीं जान लेते तब तक सारी व्यवस्था रहने पर भी व्यवस्था के गर्भ से अव्यवस्था निकल आती है।
जब शरीर और संसार असच्चिदानन्द है तब इसको चिपकाकर के, माने इसमें अहंता, ममता करके मृत्यु, मूर्खता और दुःख के चपेट से हमेशा के लिए मुक्त हो सकते हैं क्या ? नहीं हो सकते। अंत में सबसे उत्तम व्यवस्था क्या है ― गीता में भगवान् श्रीकृष्ण का अर्जुन के प्रति वचन है:- " अनित्यं असुखं लोकं इमं प्राप्य भजस्व माम् ।" { गीता 9.33 - हे अर्जुन ! क्षणभङ्गुर और सुखरहित इस जगत को और मनुष्य शरीर प्राप्त करके तू मेरा ही भजन कर ।}और श्रीमद्भागवत में उद्धव जी के प्रति वचन है:-
"एषा बुद्धिमतां बुद्धिः मनीषा च मनीषिणाम् ।
यत्सत्यमनृतेनेह मर्त्येनाप्नोति मामृतम् ॥"
{श्रीमद्भागवत ११.२९.२२ - इस लोक में इस विनाशी असत शरीर द्वारा मुझ अविनाशी, सत्यतत्त्व को प्राप्त करने में ही विवेकियों के विवेक और चतुरों की चतुराई की पराकाष्ठा है।}
हममें से कुछ लोगों ने यदि आचार्य शंकर का नाम सुना भी है, तो दूसरों की सुनी-सुनाई बातों को दुहराते हुए कहते हैं- ' शंकर ने तो जगत को बिलकुल उड़ा दिया था।' यदि उन्होंने जगत को ही उड़ा दिया था, तो अपने ज्ञान का प्रचार उनहोंने कहाँ किया था ? उन्होंने कहा था- वेदों में दो प्रकार के धर्मों का उल्लेख है, एक है प्रवृत्ति का धर्म और दूसरा है निवृत्ति का धर्म। एक किनारे पर भोग है, तो दूसरे किनारे पर त्याग है। इन दोनों की सहायता से मानव-समाज साम्यावस्था में रहता है। एक को भी छोड़ देने से दूसरा पक्ष या समाज चल नहीं सकता।
त्यागमार्ग-विहीन समाज केवल भोग के उपर निर्भर होकर चल नहीं सकता है। उसी प्रकार सम्पूर्ण भोग-विहीन समाज भी संभव नहीं है। आवश्यकता दोनों में सामंजस्य रखने की है। इसीलिए, हमारे शास्त्रों में- 'धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ' ये चार प्रकार के पुरुषार्थ की बात कही गयी है। केवल एक ही पक्ष को लेकर चलने से नहीं होगा। जो समाज एक को ही लेकर रहता हो, उसे 'निन्दनीय' या 'जघन्य ' भी कहा गया है। ऐसा कहने से भी, चौथे पुरुषार्थ 'मोक्ष' के समकक्ष कोई भी नहीं है।
जब शरीर और संसार असच्चिदानन्द है तब इसको चिपकाकर के, माने इसमें अहंता, ममता करके मृत्यु, मूर्खता और दुःख के चपेट से हमेशा के लिए मुक्त हो सकते हैं क्या ? नहीं हो सकते। अंत में सबसे उत्तम व्यवस्था क्या है ― गीता में भगवान् श्रीकृष्ण का अर्जुन के प्रति वचन है:- " अनित्यं असुखं लोकं इमं प्राप्य भजस्व माम् ।" गीता 9.33 - हे अर्जुन ! क्षणभङ्गुर और सुखरहित इस जगत को और मनुष्य शरीर प्राप्त करके तू मेरा ही भजन कर ।
अन्न जो है चावल, रोटी ये सब ये क्या है? पार्थिव है। पृथ्वी का अंश है। गंधवती पृथ्वी होती है। अन्न इत्यादि में गंध नामक गुण होता है। इसलिए हम इनको पार्थिव कहते हैं। एक व्यक्ति भोजन के बिना जितने दिनों तक जीवित रह सकता है, इतने दिनों तक क्या पानी के बिना जीवित रह सकता है? नहीं रह सकता। इसका अर्थ क्या है? अन्न का कारण जल है। अन्न में पाँच गुण हैं- शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध। जल में चार गुण हैं- शब्द, स्पर्श, रूप, रस। सन्निकट निर्विशेष का नाम क्या होता है? पाँच की अपेक्षा चार मूल अङ्क है। इसी प्रकार पाँच गुणों वाली पृथ्वी की अपेक्षा चार गुणों वाला जो जल है वह मूल तत्व है। जल के बिना कोई व्यक्ति उतने दिनों तक जीवित नहीं रह सकता जितने दिनों तक अन्न (गंध) के बिना रह सकता है।
वृंदावनमें दो सन्तों ने अलग-अलग समयमें अन्न और जल का त्याग कर दिया। चौदहवें-चौदहवें दिन दोनों का देहांत हो गया। लेकिन हमारे गोवर्धन मठ पुरी पीठ के पूर्वाचार्य जी ने स्वनामधन्य निरंजनदेव तीर्थ जी महाराज, उन्होंने 72 दिनों तक गौवंश की रक्षा के लिए अनशन किया था। 72 दिनों तक अनशन करने पर भी शरीर बचा रहा। एक व्यक्ति अन्न के बिना जितने दिनों तक जीवित रह सकता है, अन्न के कारण जल के बिना उतने दिनों तक जीवित नहीं रह सकता। तो व्यवस्थापकको इसका भी ज्ञान होना चाहिए।
और जल के बिना आज जितने दिनों तक हम और आप जीवित रह सकते हैं, जल का कारण तेज जिसमें शब्द, स्पर्श, रूप ये तीन ही गुण हैं - शरीर में रहने वाली ऊष्मा उसके बिना उतने समय तक जीवित रह सकते हैं क्या ? नहीं रह सकते। आस्तिक नास्तिक उभयसम्मत सिद्धांत है। एक व्यक्ति जितने क्षणों तक शरीरमें रहने वाली ऊष्मा या गर्मीके बिना जीवित रह सकता है, क्या उतने समय तक या उतने क्षणों तक प्राण (पवन) के बिना जीवित रह सकता है? नहीं रह सकता। आस्तिक नास्तिक उभयसम्मत सिद्धांत है।
और अधिक बुद्धिको विकसित कीजिए - एक व्यक्ति जितने क्षणों तक प्राण पवन के बिना जीवित रह सकता है, किया उतने क्षणों तक दो गुणों वाला जो वायु तत्व है, उसकी अपेक्षा निर्विशेष, उसका कारण आकाश, केवल एक गुण (शब्द) वाला आकाश उसके बिना जीवित रह सकते हैं क्या ? यदि शरीर में अवकाशप्रद आकाश न हो तो अन्न कहाँ जाए? जल कहाँ जाए? तेज कहाँ जाए? वायु का संचार कहाँ हो? इसका अर्थ है कि पृथ्वी की अपेक्षा पानी का, पानी की अपेक्षा प्रकाश (ऊष्मा) का, ऊष्मा की अपेक्षा पवन का, पवन की अपेक्षा आकाश का जीवन में अधिक महत्व है।
हमने कुछ देर पहले कहा था- पृथ्वी पृथ्वी के लिए नहीं, पानी पानी के लिए नहीं, प्रकाश प्रकाश के लिए नहीं, पवन पवन के लिए नहीं, आकाश आकाश के लिए नहीं; ये सब चेतन के लिए हैं जीव के लिए हैं। और अंत में जीव के बिना तो जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। वो जीव किसके लिये है? उस जीव की चाह का विषय सचमुच में कौन है? सच्चिदानन्द। जो उसका मौलिक स्वरूप है, वही हम आप जीवों की चाह का सचमुच में विषय है।
साभार "वैदिक उपासना" : उद्धव को श्रीकृष्ण का उपदेश
मनसा वचसा दृष्टया गृह्यतेऽन्यैपीन्द्रियै: ।
अहमेव न मत्तोऽन्यदिति बुध्यध्वमञ्जसा ।।
श्रीभगवान बोले - ‘मन से, वाणी से दृष्टि से तथा अन्य इंद्रियों से भी जो कुछ (वस्तु, व्यक्ति आदि संसार) ग्रहण किया जाता है अर्थात् अनुभव में आता है, वह सब मैं ही हूं । अत: मेरे सिवाय और कुछ भी नहीं है, यह सिद्धांत आप शीघ्र समझ लें अर्थात् स्वीकार कर लें ।’
यावत् सर्वेषु भूतेषु मद्भावो नोपजायते ।
तावदेवमुपासीत वाड्.मनः कायवृत्तिभिः ।।
जब तक समस्त प्राणियों में मेरा भाव अर्थात् 'सब कुछ परमात्मा ही है' ऐसा वास्तविक भाव न होने लगे, तब तक इस प्रकार से मन्, वाणी और शरीर की सभी संकल्पों और कर्मों के द्वारा मेरी उपासना करता रहे।।
सर्वं ब्रह्मात्मकं तस्य विद्यया त्ममनिषया ।
परिपश्यन्नुपरमेत् सर्वता मुक्तसंशय : ।।
उद्धवजी! पूर्वोक्त साधन करनेवाले भक्त का ‘सब कुछ परमात्मस्वरूप ही है’ - ऐसा निश्चय हो जाता है । फिर वह इस अध्यात्मविद्या (ब्रह्मविद्या) द्वारा सब प्रकार से संशयरहित होकर सब जगह परमात्मा को भली भांति देखता हुआ उपराम हो जाए अर्थात् ‘सब कुछ परमात्मा ही है’ - ये चिंतन भी न रहे, प्रत्युत साक्षात् परमात्मा ही दिखने लगें ।
जब इस प्रकार सर्वत्र ब्रह्म-बुद्धि का या आत्म-बुद्धि - अभ्यास किया जाता है, तब थोड़े ही दीनों में उसे आत्मज्ञान होकर सब कुछ ब्रह्म-स्वरुप दिखने लगता है। ऐसी दृष्टि हो जाने पर सरे संशय -संदेह अपने-आप निवृत्त हो जाते हैं और वह सभी के भीतर मेरा ही साक्षात्कार करके संसार-दृष्टि से उपराम हो जाता है।।
'त्याग और सेवा' के व्रत को जीवन में धारण करने का उपदेश सुपात्र को ही दें
अन्तःसार विहीनानामुपदेशो न जायते।
मलयाचलसंसर्गात् न वेणुश्चन्दनायते।।
आचार्य चाणक्य सुपात्र की महत्ता की चर्चा करते हुए कहते हैं कि जो व्यक्ति अन्दर से खोखले हैं और उनके भीतर समझने की शक्ति नहीं है, ऐसे व्यक्तियों को उपदेश देने का कोई लाभ नहीं, क्योंकि वे बेचारे समझने की शक्ति के अभाव के कारण शायद चाहते हुए भी कुछ समझ नहीं पाते।
जैसे मलयाचल पर उगने पर भी तथा चन्दन का साथ रहने पर भी बांस सुगन्धित नहीं हो जाते, ऐसे ही विवेकहीन व्यक्तियों पर भी सज्जनों के संग का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वस्तुतः प्रभाव तो उन लोगों पर पड़ता है जिनमें कुछ सोचने-समझने या ग्रहण करने की शक्ति होती है। जिसके पास स्वयं सोचने-समझने की बुद्धि नहीं, वह किसी दूसरे के गुणों को क्या ग्रहण करेगा।
महाभारत में भी कहा गया है -
य आत्मनापत्रपते भृशं नर: स सर्वलोकस्य गुरुर्भवत्युत ॥
अनन्त तेजाः सुमनाः समाहितः स्वतेजसा सूर्य इवावभासते ॥
(विदुरनीति /१०२ )
य अपत्रप् भृशं = व्यर्थ के कार्यों पर शर्मिन्दा होने वाला, जो मनुष्य आत्मपरीक्षण (विवेक-प्रयोग) द्वारा अपनी उन भूलों या गलतियों के लिये जो अभी तक दूसरों को अज्ञात हैं; खुद को शर्मिन्दा महसूस करता है - 'स सर्वलोकस्य गुरुर्भवत्युत !' स= वह, सर्वलोकस्य= सम्पूर्ण विश्व का, गुरुर भवत्य उत वह व्यक्ति ही भविष्य में सम्पूर्ण विश्व का अत्यधिक सम्मानित मार्गदर्शक नेता बनता है।
अर्थात जो व्यक्ति प्रत्येक काम से पूर्व यह देख लेता है कि इस काम के करने से मैं कहीं अपनी आत्मा के सम्मुख लज्जित तो नहीं होऊँगा? वह व्यक्ति ही भविष्य में सम्पूर्ण विश्व का अत्यधिक सम्मानित लोक-शिक्षक (नेता) बनता है। ऐसा आत्मपरीक्षण में समर्थ व्यक्ति ही सारे संसार में अत्यधिक सम्मानित लोक-शिक्षक , मार्ग-दर्शक नेता या गुरु बनता है। विदुर जी कहते हैं, -"अनन्त तेजाः सुमनाः समाहितः स्वतेजसा सूर्य इवावभासते" --- उस व्यक्ति का तेज बहुत बढ जाता है, उसका चित्त शान्त और प्रसन्न रहता है और वह सूर्य समान चमकता है।
स्वामी विवेकानन्द अपने भावी लोक-शिक्षकों, जन-शिक्षकों , आध्यात्मिक -शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहते हैं, " आगे बढ़ो ! सैकड़ो युगों तक संघर्ष करने से एक चरित्र का गठन होता है। निराश न होओ! सत्य के एक शब्द का भी लोप नहीं हो सकता। सत्य अविनाशी है, पुण्य अनश्वर है,पवित्रता अनश्वर है। मुझे सच्चे मनुष्य की आवश्यकता है, मुझे शंख-ढपोर चेले नहीं चाहिये । … सदाचार सम्बन्धी जिनकी उच्च अभिलाषा मर चुकी है, भविष्य की उन्नति के लिए जो बिल्कुल चेष्टा नहीं करते, और भलाई करने वालों को धर दबाने में जो हमेशा तत्पर हैं- ऐसे ' मृत-जड़पिण्डों ' के भीतर क्या तुम प्राण का संचार कर सकते हो ? क्या तुम "उस वैद्य" की जगह ले सकते हो, जो लातें मारते हुए उदण्ड बच्चे के गले में दवाई डालने कीकोशिश करता है ? भारत को उस नव-विद्युत की आवशयकता है, जो राष्ट्र की धमनियों में नविन चेतना का संचार कर सके। 'यह काम' हमेशा धीरे धीरे हुआ है, और होगा।" (३:३४४)"
गीता ३/२१ में भगवान कहते हैं -
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरा जन: ।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते ।।
आज देश के सामने मूल समस्या यह है कि सज्जन निष्क्रिय रहते हैं और दुर्जन सदैव सक्रिय। यदि सज्जन सक्रिय हो जायें तो देश की सभी समस्याओं का निदान हो जाये। इसलिए गीता से प्रेरणा लेकर समाज को सक्रिय करने की आवश्यकता है। हमलोग दूसरों में अपने सच्चे मित्र को नहीं खोजते हैं। हमलोग केवल उन्हीं को खोजते फिर रहे हैं, कि कौन कौन लोग वास्तव में हमारे शत्रू है। जबकि वेद में प्रार्थना की गयी है- " हे ईश्वर, हमें ऐसी शक्ति दो कि हम सभी मनुष्यों को अपने मित्र के रूप में देख सकें।" और हमलोग इसके क्या ठीक इसके विपरीत शिक्षा अपने छात्रों को नहीं दे रहे हैं ? हमलोग किसी से प्रेम नहीं करते। सभी को पराया समझते हैं। इसीलिये हर समय इस बात को लेकर शंकित रहते हैं, कि वे कहीं शत्रू बन कर हमें नुकसान पहुँचा देंगे? केवल द्वैत से ही भय होता है।
तैत्तिरीयोपनिषद २/७/१ में कहा गया है है - " उदरम् अन्तरम् कुरुते अथ तस्य भयम् भवति।" जो व्यक्ति ब्रह्म और अपने अथवा दूसरों में -' उदरम् ' थोड़ा-सा भी, अन्तरम् कुरुते - अन्तर समझता है, उसको भय होता है।'जिनको अपना सझते हैं, उनसे कोई भय नहीं होता। इसीलिये दूसरों के भय से सदा शंकित रहने की अपेक्षा, सभी को अपना समझना, और पराये को भी अपना बना लेना -निःशंक हो जाने का सबसे अच्छा उपाय है। यदि ऐसा नहीं करते तो, शत्रुओं से अपने को बचाने की चेष्टा में ही सारी शक्ति नष्ट हो जायेगी। अपने को उन्नत बनाने, औ अधिक विकसित करने की शक्ति फिर बाकी नहीं रहेगी। और उस शक्ति का आभाव, उसको प्रदान करने की पूंजी ही नहीं बचेगी। आज के हमलोग -ऐसी शिक्षा कहीं से नहीं प्राप्त कर पाते हैं।
केनोपनिषद २. २. ५ में कहा गया है
इह चेदवेदिदथ सत्यम् अस्ति, न चेत् इह अवेदीत महती विनष्टिः।
भूतेषु भूतेषु विचित्य धीराः, प्रेत्य अस्मात् लोकात् अमृताः भवन्ति ।।
' इस जगत में कोई पराया नहीं है, सभी अपने हैं '- इस अद्वैत निश्चय को इसी मनुष्य शरीर में रहते समय 'अवेदित् ' जान लिया, 'अथ'-तब तो 'सत्यम अस्ति ' -बहुत कुशल है। और यदि इस शरीर के रहते रहते, इस तथ्य को अपने अनुभव से नहीं जान सके, तो ' महती विनष्टिः '- यह दुर्लभ मानव-शरीर, सभी प्राणियों में स्वयं को देखने का एक अवसर है, यदि इस बार भी यह अवसर हाथसे निकल गया फिर महान विनाश हो जायेगा-बार-बार मृत्युरूप संसार प्रवाह में बहना पड़ेगा।
यही सोचकर ' धीराः ' - विवेक-प्रयोग करने में सक्षम बुद्धिमान पुरुष, ' भूतेषु भूतेषु '- प्राणी-प्राणी में या प्राणिमात्र में ' विचित्य' - अपने (ब्रह्म-स्वरुप) को समझकर, इस लोक से ' प्रेत्य ' -प्रयाण कर जाने के बाद, 'अमृताः भवन्ति '- अमर हो जाते हैं। यदि हमलोग मानव-मन को उन्नत बनाने वाले विज्ञान (सत-असत विवेक ) का प्रयोग करें, तो हमलोग अपनी सत्ता के यथार्थ स्वरुप को जान सकते हैं।
और यह भी समझ सकते हैं कि समस्त चीजों के भीतर एक सत्ता या वस्तु ओतप्रोत होकर समायी हुई है। इसीलिये प्रकट रूप से एक भिन्न सत्ता (M/F) प्रतीत होने से भी, वास्तव में मैं उस सत्ता (अविनाशी) के साथ एक और अभिन्न हूँ! तथा अदृश्य रूप से होने पर भी सबों के साथ जुड़ा हुआ हूँ, क्योंकि सबों के भीतर एक ही सत्ता विद्यमान है। जब यही विचार क्रमशः दृढ़ होता जायेगा, तो मैं दुर्जनों को भी अपने से अलग न सोच कर, उनको शत्रु नहीं समझकर अपना जानूँगा, उनसे प्रेम करूँगा। तब हमारे हृदय में -घृणा के बदले, भय के बदले, सबों के प्रति प्रेम उत्पन्न हो जायेगा। हमलोगों के भीतर ही अनन्त शक्ति विद्यमान है। उसको सही रूप में व्यवहार करना होगा, जानना होगा और उसे वास्तविकता में परिणत करके अपने जीवन से अभिव्यक्त करना होगा। इसे कार्य में उतारने के लिये हमलोगों को अपना दृष्टिकोण बदलना होगा।
नजरें बदलीं तो नज़ारे बदल गए।
कश्ती का मुख मोड़ा तो किनारे बदल गए।
इसीलिये मानवजाति का मार्गदर्शक नेता वही बन सकता है, जिस शिक्षक या नेता ने पहले स्वयं आत्मसाक्षात्कार कर लिया हो, वह यदि कोशिश करे तो दूसरों को मुक्ति का सन्देश देकर, उन्हें भी मुक्ति के आनन्द को समझा सकता है। जिस प्रकार नरेन्द्रनाथ श्री रामकृष्ण के नेतृत्व में पहले नेतृत्व का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं समस्त बन्धनों से मुक्त हो गये थे, इसीलिए वे स्वयं युवा-नेता स्वामी विवेकानन्द बनकर दूसरों को मुक्ति का सन्देश देकर, उन्हें भी मुक्ति के आनन्द को समझा सके थे।
अपने पति को शत्रु माने वाली स्त्रियों के बारे में आचार्य चाणक्य लिखते हैं कि …
लुब्धाना वाचकः शत्रुर्मूर्खाणां बोधकः रिपुः।
जारस्वीणां पतिः शत्रुश्चौराणा चन्द्रमा रिपुः।।
कि लोभी व्यक्तियों के लिए चन्दा तथा दान मांगने वाले व्यक्ति शत्रु रूप होते हैं, क्योंकि मांगने वाले को देने के लिए उन्हें अपनी गांठ के धन को छोड़ना पड़ है। इसी प्रकार मुर्खों को भी समझाने-बुझाने वाला व्यक्ति अपना दुश्मन लगता है, क्योंकि यह उनकी मूर्खता का समर्थन नहीं करता। दुराचारिणी स्त्रियों के लिए पति ही उनका शत्रु होता है कि उसके कारण उनकी आजादी और स्वच्छन्दता में बाधा पड़ती है। चोर चन्द्रमा को अपना शत्रु समझते हैं, क्योंकि उन्हें अंधेरे में छिपना सरल होता है, चांद की चांदनी में नहीं।
मतलब साफ है कि दुष्चरित्र वाली महिलाओं के लिए उनका पति उनका सबसे बड़ा शत्रु होता है। क्योंकि पति के रहते हुए दुराचारिणी महिलाओं की आजादी समाप्त हो जाती है। इस तरह के चरित्र वाली महिलाओं के पति उनकी स्वतंत्रता पर पहरा लगा देते हैं, जिस कारण वह कहीं आ जा नहीं सकती हैं।
दूसरी ओर धर्मपत्नी को गृहस्थ के घर की लक्ष्मी कहा है -
भार्यावन्त: क्रियावन्त: सभार्या गृहमेधिन:।
भार्यावन्त: प्रमोदन्ते भार्यावन्त: श्रियान्विता:॥
महाभारतम् 1/74/42॥
पत्नी से संयुक्त मनुष्य ही यज्ञादिक धार्मिक-सामाजिक कार्य व्यवस्थित रूप से कर सकते हैं। पत्नी से संयुक्त मनुष्य ही सच्चे गृहस्थ हैं। पत्नी से संयुक्त मनुष्य ही सुखी एवं प्रसन्न रहते हैं। पत्नी से संयुक्त मनुष्य ही धन-वैभव से सम्पन्न होते हैं, क्योंकि पत्नी साक्षात् लक्ष्मी का रूप होती है।
य: सदार: स विश्वास्य: तस्मात् दारा: परा गति:॥
महाभारतम् 1/74/44॥
लोक-व्यवहार में पत्नी से संयुक्त मनुष्य पर ही सभी लोग विश्वास करते हैं। अत: पत्नी ही पुरुष की श्रेष्ठ गति है।
=============